ट्रेन की बोगी में छिपकर पहुंचे थे दिल्ली
मिल्खा सिंह का जन्म 20 नवंबर, 1929 को गोविंदपुरा (अब पाकिस्तान) में किसान परिवार में हुआ था। मिल्खा सिंह के 14 भाई—बहन थे, लेकिन जब भारत—पाकिस्तान का बंटवारा हुआ तो मिल्खा सिंह का परिवार भी उस त्रासदी का शिकार हो गया। इसमें मिल्खा सिंह के माता—पिता और आठ भाई—बहन मारे गए। मिल्खा सिंह ने यह खौफनाक मंजर अपनी आंखों से देखा था, जिसे वह कभी नहीं भुला पाए। इसके बाद मिल्खा सिंह किसी तरह से पाकिस्तान से ट्रेन की महिला बोगी में छिपकर दिल्ली पहुंचे थे।