प्रो कबड्डी लीग के पिछले सीजन का खिताब बंगाल वारियर्स ने जीत था। फाइनल मुकाबले में बंगाल ने दबंग दिल्ली को 39-34 के अंतर से हराया था।
सीजन 8 में अगर बंगाल वारियर्स के स्क्वायड की बात करें तो इसमें ऑलराउंडर और रेडर की भरमार है। रेडर की सूची में आकाश, आनंद, मनिंदर, रविंद्र, सुकेश, रिशंक आदि शामिल हैं। वही ऑलराउंडर की बात करें तो इस्माइल ,मनोज गौरा, रोहित ,तापस पाल अपने टीम के तरफ से दो-दो हाथ करते नजर आएंगे।