20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्व तीरंदाजी: रजत ने सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास

भारत के रजत चौहान डेनमार्क के कोपेनहेगन में विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में रजत पदक अपने नाम कर ऎतिहासिक कामयाबी हासिल की।

2 min read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Aug 02, 2015

Rajat Chauhan Archery

Rajat Chauhan Archery

जयपुर। भारत के रजत चौहान डेनमार्क के कोपेनहेगन में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक से चूक गए, लेकिन उन्होंने रजत पदक अपने नाम कर ऎतिहासिक कामयाबी हासिल की। गत वर्ष इंचियोन एशियाड में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे रजत ने फाइनल में कड़ा संघर्ष किया, लेकिन डेनमार्क के स्टीफन हेंसन ने बाजी मार ली।





















विश्व के 13वीं वरीय हेंसन ने 30वें नम्बर के तीरंदाज रजत को खिताबी मुकाबले में 147-143 के अंतर से परास्त कर दिया। स्वर्ण से चूकने के बावजूद राजस्थान के रजत चौहान विश्व चैम्पियनशिप के कम्पाउंड वर्ग में रजत पदक हासिल करने पहले भारतीय तीरंदाज बन गए हैं। स्पर्द्धा का कांस्य पदक ब्रिटेन के एडम रेवेनस्क्रॉफ्ट ने जीता। एडम ने कोलंबिया के केमिलो आंद्रेस कार्डोना को 143-141 से हराया।

जीतने का था विश्वास






















रजत ने विश्व चैम्पियनशिप के लिए डेनमार्क रवाना होने से पहले ही विश्वास जताया था कि वे वहां से खाली हाथ नहीं लौटेंगे। उनका यह विश्वास रंग लाया और गुलाबीनगर का यह तीरंदाज उपविजेता बना। रजत ने कहा था कि ओलंपिक में कम्पाउंड स्पर्द्धा नहीं होती है इसलिए हमारे लिए विश्व चैम्पियनशिप ही सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। गौरतलब है कि रजत ने गत वर्ष एशियाड में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। इसके अलावा वे एशियाई ग्रांप्री व विश्व कप में कई पदक अपने नाम कर चुके हैं।

ऎसे चला मुकाबला : दो राउंड तक बराबर






















पहले दो राउंड में हेंसन और रजत के बीच बराबरी का मुकाबला रहा। पहले राउंड में दोनों 29-29 अंकों के साथ बराबर रहे। दोनों ने दो परफेक्ट टेन और एक शॉट से नौ अंक हासिल किए। दूसरे राउंड में भी यही स्कोर रहा और दोनों 58-58 के कुल स्कोर के साथ बराबर रहे।

तीसरे राउंड में पिछड़े






















रजत अच्छी शुरूआत के बाद तीसरे राउंड के पहले शॉट में आठ अंक ही हासिल कर सके। यही गलती उन्हें बाद में भारी पड़ गई। रजत ने जहां तीसरे राउंड में कुल 27 अंक लिए, वहीं मेजबान खिलाड़ी हेंसन ने तीनों शॉट परफे क्ट टेन मार 30 अंक जुटाए। तीसरे राउंड के बाद रजत 85-88 से पिछड़ गए।

चौथे राउंड में की वापसी






















हालांकि रजत इससे दबाव में नहीं आए और उन्होंने चौथे राउंड में गजब की वापसी की। भारतीय तीरंदाज ने तीनों शॉट परफे क्ट टेन मारकर 30 अंक हासिल किए। वहीं हेंसन ने दो टेन व एक शॉट से नौ अंक ले 29अंक जुटाए। चौथे राउंड के बाद दोनों का स्कोर 117-115 हो गया।

हेंसन का परफेक्ट 30

दो अंक से पिछड़े रजत ने निर्णायक राउंड में पहला शॉट परफे क्ट टेन मारा। लेकिन दूसरे छोर से हेंसन ने भी परफेक्ट टेन मारा। रजत इसके बाद थोड़ा दबाव में आ गए और अगले दोनों शॉट से नौ-नौ अंक ही ले सके। वहीं हेंसन ने दोनों शॉट परफे क्ट टेन मारे और इस तरह कुल 30 अंक जुटाए।

ये भी पढ़ें

image