मरियम शरीफ ने कई मौके पर आरोप लगाया कि जेल में उनके को उचित मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध नहीं की जा रही है। यह कमी शरीफ की जान पर खतरा बनकर मंडरा रहा है। 69 वर्षीय शरीफ की बीमारी पर बात करते हुए शनिवार को PML(N) की उपाध्यक्ष मरियम ने कहा कि, 'यह मिस्र नहीं है, और हम नवाज शरीफ को मुर्सी नहीं बनने देंगे।’ मरियम ने कहा शरीफ की हालत जेल में खराब होती जा रही है। उन्हें तुरंत बेहतर मेडिकल सुविधाएं और उचित देखभाल की जरुरत है, जो फिलहाल उन्हें नहीं दी जा रही है।