अल-अजीजिया स्टील मिल मामले में जवाबदेही कोर्ट ने बीते साल 24 दिसंबर को PML-N नेता नवाज शरीफ को दोषी करार देते हुए सात साल जेल की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा था कि अल-अजीजिया मामले में सजा सुनाने के लिए पर्याप्त सबूत थे। कोर्ट ने नवाज शरीफ को 1.5 बिलियन और 25 मिलियन अमरीकी डॉलर के जुर्माने के साथ सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी।