बुधवार को हुई पेशी एनएबी कोर्ट ने हमजा को 14 दिन की फिजिकल रिमांड पर भेज दिया| बता दें कि हमजा शहबाज भ्रष्टाचार के कई मामलों में जेल की सजा काट रहे पूर्व पीएम नवाज शरीफ के छोटे भाई और पार्टी अध्यक्ष शहबाज शरीफ के बेटे हैं। हमजा के खिलाफ NAB रमजान चीनी मिल, साफ पानी परियोजना और आय से अधिक संपत्ति के मामलों की जांच कर रही है। हमजा को बुधवार को अदालत में पेश किया गया । हमजा की गिरफ्तारी के बाद लाहौर के माल रोड को उनके समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए जाम कर दिया।