scriptछह और महिलाएं गिरफ्तार, तीन निकलीं कोरोना पॉजिटिव, थानाधिकारी सहित कई पुलिसकर्मी होम क्वारेंटीन | Arrested Women Corona Positive Former MLA Bhimraj Bhati Attacked Case | Patrika News
पाली

छह और महिलाएं गिरफ्तार, तीन निकलीं कोरोना पॉजिटिव, थानाधिकारी सहित कई पुलिसकर्मी होम क्वारेंटीन

गिरफ्तार छह महिलाओं में से तीन महिला आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकल गई। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। रोहट थानाधिकारी सहित थाने के कई पुलिसकर्मियों को होम क्वारेंटीन किया गया है। इनमें महिला कांस्टेबल भी शामिल है। रोहट थाने को सेनेटाइज किया गया। शेष आरोपी फरार है, उनकी तलाश जारी है।

पालीJul 04, 2020 / 08:57 pm

abdul bari

पाली/रोहट.
रोहट के कलाली क्षेत्र में पूर्व विधायक भीमराज भाटी पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार रात को कलाली गांव से पुलिस ने छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है, अब तक इस मामले में नौ महिलाओं की गिरफ्तारी हो चुकी है। इन महिलाओं पर भाटी पर जानलेवा हमले का आरोप है। इधर, गिरफ्तार छह महिलाओं में से तीन महिला आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकल गई। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। रोहट थानाधिकारी सहित थाने के कई पुलिसकर्मियों को होम क्वारेंटीन किया गया है। इनमें महिला कांस्टेबल भी शामिल है। रोहट थाने को सेनेटाइज किया गया। शेष आरोपी फरार है, उनकी तलाश जारी है।
थाना स्टाफ की होगी सैम्पलिंग

एसपी राहुल कोटोकी के अनुसार पूर्व विधायक भाटी पर हमले के बाद एएसपी तेजपाल सिंह, सीओ श्रवण कुमार संत, रोहट थानाधिकारी कमलेश गहलोत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने इस मामले में छह और महिलाओं को गिरफ्तार किया गया, इनका कोरोना सैम्पल भेजा गया, इनमें से तीन महिला आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकली। इन महिला आरोपियों के सम्पर्क में कई पुलिसकर्मी व महिला कांस्टेबल आई। इन पुलिसकर्मियों के सम्पर्क में थानाधिकारी, कांस्टेबल सहित अन्य स्टाफ आया, एेसे में सभी पुलिसकर्मियों का कोरोना सैम्पल जांच के लिए भेजा जाएगा। थानाधिकारी सहित आरोपियों के सम्पर्क में आए पुलिसकर्मियों को होम क्वारेंटीन किया गया है। आरोपी महिलाओं को कोविड सेंटर पाली भेजा गया है। प्रकरण में मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपी फरार है, उनकी तलाश में टीमें भेजी गई है।
पूर्व विधायक भाटी भी कोरोना संक्रमित


गत माह भाटी कलाली गांव में मनरेगा कार्य को देखते व श्रमिकों की समस्या सुनने के लिए कलाली गए थे, वहां महिलाओं व अन्य ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया था, इससे उनके नाक पर गंभीर चोटें आई थी। भाटी ने कलाली के पूर्व सरपंच सरदाराराम भाट को बजरी माफिया बताते हुए उसके इशारे पर हमले का आरोप लगाया था। हमले में घायल पूर्व भाटी भी पिछल दिनों कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे, उनका उपचार भी बांगड़ अस्पताल में जारी है।
अब तक आठ थानों में कोरोना पॉजिटिव मिले


पाली में अब तक आठ पुलिस थानों में कोरोना पॉजिटिव आरोपी मिल चुके हैं। इससे पहले सोजत सिटी, सिरियारी, रायपुर मारवाड़, गुड़ा एन्दला, कोतवाली, औद्योगिक क्षेत्र थाना, सादड़ी में कोरोना पॉजिटिव आरोपी व एक परिवादियां मिल चुकी है। इससे कई पुलिसकर्मियों को होम क्वारेंटीन किया गया था। अब रोहट थाने में तीन महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिली।

Home / Pali / छह और महिलाएं गिरफ्तार, तीन निकलीं कोरोना पॉजिटिव, थानाधिकारी सहित कई पुलिसकर्मी होम क्वारेंटीन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो