scriptअफीम का 1.600 किलो दूध पकड़ा, चार गिरफ्तार | Bagdi police of Pali district caught opium milk | Patrika News
पाली

अफीम का 1.600 किलो दूध पकड़ा, चार गिरफ्तार

– पाली जिले के बगड़ी पुलिस ने पकड़ा अफीम का दूध

पालीJan 16, 2021 / 09:02 pm

Suresh Hemnani

अफीम का 1.600 किलो दूध पकड़ा, चार गिरफ्तार

अफीम का 1.600 किलो दूध पकड़ा, चार गिरफ्तार

पाली। जिले के सोजत सर्किल पुलिस लगातार अफीम व डोडा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। शनिवार को बगड़ी नगर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से एक किलो 600 ग्राम अफीम का दूध बरामद करते हुए कार में सवार चार जनों को गिरफ्तार किया।
कार के डेशबोर्ड में छुपाया अफीम का दूध
सोजत। एसपी कालूराम रावत ने बताया कि मुखबिर की इत्तला पर एएसपी तेजपाल सिंह के निर्देश से सीओ सोजत हेमंत जाखड़ व बगड़ी नगर थानाधिकारी बगड़ी नगर थानाधिकारी गोपाल विश्नोई ने केलवाद से ढूढा लाम्बोड़ी मार्ग पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक कार को पुलिस ने रुकवाया। उसकी तलाश ली तो कार में एक प्लास्टिक की थैली में रखा 1 किलो छह सौ ग्राम अफीम का दूध बरामद हुआ।
पुलिस ने कार सवार आरोपी गोवर्धनलाल पुत्र पन्नालाल जाट निवासी पावली पुलिस थाना राशमी जिला चित्तौडगढ़़, सावन जाट पुत्र देवीलाल निवासी जाश्मा पुलिस थाना भोपाल सागर जिला चितौडगढ़़, देवाराम पुत्र मिश्रीलाल देवासी केलवाद पाली, हरजीराम पुत्र पोकरराम देवासी निवासी केलवाद को गिरफ्तार कर कार जब्त की। यह अफीम डेशबोर्ड में छुपा रखी थी। बरामद माल की बाजार कीमत करीब तीन लाख रुपए बताई जा रही है।

Home / Pali / अफीम का 1.600 किलो दूध पकड़ा, चार गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो