पाली

दिव्यांग महिला को झांसा देकर 2 साल तक बनाता रहा संबंध, फिर बिगाडऩे जा रहा था दूसरी युवती की जिंदगी

Disabled Woman Rape : दिव्यांग महिला का कहना था कि उसके पति की मौत कुछ साल पहले हुई थी। वह अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। इसी बीच कुछ समय पहले उसकी मुलाकात नरेश से हुई। बाद में नरेश ने महिला के साथ संबंध ( Married Woman Rape ) बनाए…

पालीJul 25, 2019 / 04:13 pm

dinesh

पाली। शादी में पुलिस पहुंच जाए तो समझ जाओ कि कुछ न कुछ गलत हुआ है। प्रदेश के पाली जिले में भी कुछ ऐसा ही हुआ। यहां एक शादी समारोह में पुलिस वरमाला से ठीक पहले दूल्हे को पकड़ कर अपने साथ ले गई। मामले की जांच कर रही महिला थाना प्रभारी ने बताया कि रामदेव रोड इलाके में रहने वाली एक दिव्यांग महिला ( Disabled Woman rape ) ने दूल्हे राजेन्द्र नगर निवासी नरेश शर्मा पर आरोप लगाए। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
दो साल तक झांसा देकर बनाता रहा संबंध ( Married Woman Rape )
दिव्यांग महिला का कहना था कि उसके पति की मौत कुछ साल पहले हुई थी। वह अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। इसी बीच कुछ समय पहले उसकी मुलाकात नरेश से हुई। बाद में नरेश ने महिला के साथ संबंध बनाए। वह उसे शादी का झांसा देकर बार-बार संबंध बनाता था। दो साल तक वह उसके साथ इसी तरह बलात्कार करता रहा। लेकिन दो दिन पहले पूरा मामला उलट गया।
 

यह भी पढ़ें

मानसून मेहरबान: आज 4 जिलों में अलर्ट जारी, 26 जुलाई को यहां भारी बारिश की चेतावनी, सावधानी बरतने के निर्देश

 

दूसरी महिला से कर रहा था शादी
दिव्यांग महिला ने महिला थाने में आरोपी नरेश के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस बीच बुधवार को वह राजेन्द्र नगर में ही किसी अन्य महिला से शादी कर रहा था। लेकिन वरमाला से पहले महिला थाना पुलिस ने दूल्हे नरेश को धर लिया।
 

यह भी पढ़ें

राजस्थान में यहां 5 इंच बारिश, एनिकट पर चली दो फीट की चादर, कई बांधों का बढ़ा चल स्तर

 

परिजनों ने भी नहीं किया विरोध
नरेश को गिरफ्तार करने के बाद जब परिजनों को पुलिस ने पूरी बात बताई तो परिजन भी गिरफ्तारी का विरोध नहीं कर सके। शादी नहीं हुई और दूल्हा अरेस्ट हो गया।
 

यह भी पढ़ें

सीकर में बाढ़ जैसे हालात: गांव में एनीकट टूटने से बहे दो बालक, बरसाती नाले में गिरे तीन बाइक सवार, मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.