scriptLeopard Land में तड़प-तड़पकर हुई तेंदुए की मौत, बड़ी लापरवाही उजागर | Leopard died in agony in South Forest Division gross negligence expose | Patrika News
पन्ना

Leopard Land में तड़प-तड़पकर हुई तेंदुए की मौत, बड़ी लापरवाही उजागर

सुबह जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तब जिंदा था तेंदुआ, रेस्क्यू टीम के पहुंचने तक हुई मौत। पोस्टमार्टम के बाद हुआ तेंदुए का अंतिम संस्कार।

पन्नाMar 28, 2024 / 10:59 am

Faiz

Leopard Deadbody Found in farm

Leopard Land में तड़प-तड़पकर हुई तेंदुए की मौत, बड़ी लापरवाही उजागर

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अंतर्गत आने वाले दक्षिण वन मंडल के पवई रेंज के पिपरियादोन स्थित एक खेत के पास तेंदुए के फंदे में फंसे होने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को मिली। जानकारी लगते ही विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेंज के अधिकारियों ने वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और टाइगर रिजर्व को सूचना देकर रेस्क्यू टीम जल्द भेजने की बात कही गई। क्योंकि सुबह जब वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब तक तेंदुआ जिंदा था, लेकिन रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि शिकारियों द्वारा लगाया गया फंदा तेंदुए के पेट में जा फंसा था। जांच टीम द्वारा आशंका जताई गई कि फंदा कसने पर धझटपटाने से उसके पेट के आंतरिक अंग डैमेज हुए होंगे, जिसके कारण उसकी मौत हुई है। हालांकि, मामले का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा।

 

यह भी पढ़ें- दादी को पीटते हुए पति-पत्नी की वीडियो हुआ था वायरल, अब गिड़गिड़ाते नजर आए

पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार

Leopard Deadbody Found in farm

डीएफओ दक्षिण वन मंडल पुनीत सोनकर ने बताया, सुबह करीब 8:30 बजे सूचना मिली थी कि पिपरियादोन में एक खेत के पास तेंदुआ फंसा हुआ है। विभाग के अधिकारी जब सुबह करीब 9 बजे पहुंचे, तक तब तेंदुआ जिंदा था। उसके बाद तुरंत डीएफओ और टाइगर रिजर्व को दी जानकारी गई। सूचना पर करीब 11 बजे टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, तक तक तेंदुए ने दम तोड़ दिया था। बताया गया कि शिकारियों के हत्थे चढ़ा नर तेंदुआ करीब साढ़े तीन साल का अर्धवयस्क था। पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

 

जिस खेत के पास फंदा लगा पाया गया है, उसके मालिक को हिरासत में लेकर वन विभाग की टीम ने पूछताछ शुरु कर दी है। डीएफओ ने बताया, जांच के दौरान डॉग एक ग्रामीण के घर तक पहुंचा था। संदेह के आधार पर उस ग्रामीण को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। प्रथम दृष्टया फंदे की कसावट के कारण आंतरिक अंगों के क्षतिग्रस्त होने से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मामले में वन विभाग अपराध दर्ज कर जांच में जुटा है।

Home / Panna / Leopard Land में तड़प-तड़पकर हुई तेंदुए की मौत, बड़ी लापरवाही उजागर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो