20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित ने कॉमरेड्स मैराथन में जीता ब्रॉन्ज, मुम्बई में की थी तैयारी

- 10 घंटे 42 मिनट में पूरी की 90 किलोमीटर की दूरी
less than 1 minute read
Google source verification
अमित ने कॉमरेड्स मैराथन में जीता ब्रॉन्ज, मुम्बई में की थी तैयारी

अमित ने कॉमरेड्स मैराथन में जीता ब्रॉन्ज, मुम्बई में की थी तैयारी


अनुराग त्रिवेदी

जयपुर. शहर के अमित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के डरबन शहर में आयोजित द कॉमरेड्स अल्ट्रा मैराथन में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। इस रेस में भारत के 200 धावकों सहित दुनियाभर के 16 हजार रनर्स ने हिस्सा लिया। अमित ने 90 किलामीटर की यह मैराथन 10 घंटे 42 मिनट में पूरी की। अमित मूलत: दौसा जिले के सुदर्शनपुरा गांव से ताल्लुक रखते है। उन्होंने बताया कि यह मैराथन 12 घंटे में पूरी करनी होती है और यह दुनियाभर में सबसे कठिन मैराथन्स में गिनी जाती है। मुम्बई में बीओबी में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्य कर रहे अमित ने बताया कि इसके लिए विशेष रूप से तैयारी की है। लम्बी दौड़ के अभ्यास के लिए वह कांदिवली से सिद्धि विनायक तक दौड़ते थे और जब वे बापी में होते थे बापी से बांकी माता, रायसर और जयपुर तक दौड़ते थे। मार्च 2022 में जयपुर मैराथन में 42 किलोमीटर की रेस को तीन घंटे 52 मिनट में पूरा करने पर कॉरेड्स अल्ट्रा मैराथन के लिए क्वालिफाई किया।
वजन कम करने के लिए दौड़ना शुरू किया
उन्होंने बताया कि 2017 में मोटापा बढ़ने के चलते रोज 300 मीटर दौड़ने से शुरुआत की। इसके बाद वजन 86 किलो से 65 किलो पर आ गया। यहीं से दौड़ने की प्रेरणा मिली और फिर कई मैराथन का हिस्सा बनकर मेडल जीतने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि वे रोज सुबह तीन बजे उठते है और संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में दौड़ते थे और फिर ड्यूटी पर जाते थे। अल्ट्रा रन में खुद को तैयार करने के लिए टाटा अल्ट्रा मैराथन में दौड़े। सिलवासा में 65 किलोमीटर और पहाड़ी इलाकों में समायोजित करने के लिए उन्होंने लोनावाला में अभ्यास किया। खुद को मानसिक और शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार किया। कोच किरण गिरी के मार्गदर्शन में मैराथन की प्रेक्टिस की।

बड़ी खबरें

View All

पत्रिका प्लस

ट्रेंडिंग