9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शशि कपूर फरिश्ता या कातिल फिल्म की शूटिंग के लिए आए थे बीकानेर, रेखा के साथ किया था ये हिट सॉन्ग शूट

'फरिश्ता या कातिल' की बीकानेर के जूनागढ़ व रेतीले धोरों में हुई थी शूटिंग, 1977 में हुई रिलीज, अभिनेत्री रेखा संग फिल्माया था गाना

2 min read
Google source verification
Shashi Kapoor

दिवंगत अभिनेता शशि कपूर का बीकानेर से भी नाता रहा है। करीब साढ़े चार दशक पूर्व वे अपनी फिल्म फरिश्ता या कातिल की शूटिंग के सिलसिले में बीकानेर आए थे।

Shashi Kapoor

एसएम अब्बासी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 3 सितंबर, 1977 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग बीकानेर के जूनागढ़, कोलायत क्षेत्र व आसपास के रेतीले धोरों में हुई थी।

Shashi Kapoor

फिल्म का हिट गाना कुछ ऐसे बंधन होते हैं, जो बिन बांधे बंध जाते हैं अभिनेत्री रेखा और शशि कपूर पर फिल्माया गया था। इस गीत में जूनागढ़ का वैभव और सुनहरे रेतीले धोरों को बखूबी कैमरे में कैद किया गया है।

Shashi Kapoor

रेखा-शशि कपूर के अलाव फिल्म में प्रेमनाथ, जॉनी वॉकर, उत्पल दत्त सरीखे अभिनेताओं ने भी काम किया है।

Shashi Kapoor

अमन कला केन्द्र के एम. रफीक कादरी बताते हैं कि वह फिल्मों का सुनहरा दौर था। करीब चालीस साल पहले उम्दा अभिनेता शशि कपूर फरिश्ता या कातिल फिल्म की शूटिंग के लिए बीकानेर आए थे। धोरों में फिल्माए गीत कुछ ऐसे बंधन की शूटिंग देखने का अवसर मिला था। मुकेश-लता मंगेश्कर का गाया गीत अपने दौर का हिट गीत रहा है।