27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस शक्तिशाली मंत्र के पढ़ने से दुश्मनों का होगा नाश, जादू-टोने का असर भी होगा खत्म

सारे जादुई मंत्रों की काट है शाबर मंत्र, शिव जी थे इसके प्रर्वतक

3 min read
Google source verification
shabar mantra

आजकल के इस प्रतिस्पर्धा के दौर में हर कोई एक—दूसरे से आगे निकलना चाहता है। इसी के चलते लोगों में ईष्या का भाव बढ़ता जा रहा है। वे खुद की आत्म—संतुष्टि के लिए दूसरों को नीचा दिखाना चाहते हैं। इसके लिए वे जादू—टोने का भी सहारा ले रहे हैं, लेकिन इन सबसे बचने के लिए हम आपको एक ऐसे शक्तिशाली मंत्र के बारे में बताएंगे जिससे इसका असर तुरंत खत्म हो जाता है।

shabar mantra

जादू—टोने के असर को खत्म करने के लिए शाबर मंत्र बहुत प्रभावशाली होता है। ये सभी तरह की बुरी बलाओं से सुरक्षित रखने का सबसे बेहतरीन जरिया है। इसकी खास बात यह है कि ये दूसरे मंत्रों की तरह परंपरागत नहीं है, इसे आम बोलचाल की भाषा में भी पढ़ा जा सकता है।

shabar mantra

इस मंत्र को पढ़ने के लिए व्यक्ति को किसी खास तरह की सिद्धि की आवश्यकता नहीं होती है। इसे कोई भी पढ़ सकता है। हालांकि इसका प्रयोग सही उद्देश्य के लिए ही करना चाहिए वरना इसका असर नहीं होता है।

shabar mantra

इस मंत्र के तहत भगवान शिव का आवाहन किया जाता है। इसमें भोलेनाथ का शक्तिशाली स्वरूप देखने को मिलता है। वे अपनी शक्तियों से नकरात्मकता का नाश करते हैं। नियमित तौर पर इस मंत्र को पढ़ने वालों को कभी कोई मुसीबत छू भी नहीं सकती है।

shabar mantra

शाबर मंत्र एक गुप्त विद्या है। इसे अकेले में ही पढ़ना चाहिए। इस मंत्र की साधना के दौरान व्यक्ति को शांति का एहसास होता है। ऐसे में व्यक्ति परमात्मा से ठीक तरीके से जुड़ पाता है। इससे व्यक्ति की इंद्रीयां भी सक्रिय हो जाती हैं।

shabar mantra

ये मंत्र टोने—टोटके के असर को तुरंत खत्म कर देता है। इसे नियमित तौर पर पढ़ने वालों पर कभी कोई मुसीबत नहीं आती है। अगर कोई व्यक्ति अनजाने में भी आपका बुरा करने की सोचता है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं।

shabar mantra

ये मंत्र इतना ज्यादा प्रभावशाली है कि इसे जपने से व्यक्ति के हर कार्य पूरे हो जाते हैं। उसे जो चाहिए वो मिलता है। इससे व्यक्ति की तरक्की भी होती है और शत्रुओं का नाश होता है। इसे पढ़ने वालों को दूसरों की बुरी नजर भी नहीं लगती है।

shabar mantra

ये मंत्र हर जादुई मंत्र का काट है। इसे पढ़ने से व्यक्ति की मदद स्वयं भगवान करते हैं। क्योंकि इस मंत्र को जपने के दौरान अपने पसंदीदा भगवान का आवाहन किया जाता है। इसलिए ये मंत्र तुरंत असर दिखाने वाला होता है।

shabar mantra

शाबर मंत्र कई तरह के होते हैं, जैसे—हनुमान शाबर मंत्र, शिव शाबर मंत्र आदि। सबके जप का नियम अलग है। यदि आप बजरंगबली के शाबर मंत्र का जाप करने जा रहे हैं तो इसकी शुरूआत मंगलवार या शनिवार से शुरू करें। इस मंत्र का जप लाल वस्त्र पहन कर करें। जबकि भोलेनाथ के शाबर मंत्र के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहता है।

shabar mantra

शाबर मंत्र के मूल प्रवर्तक शिव जी हैं। उन्होंने ये मंत्र माता पार्वती को सुनाया था। इसके बाद बाबा गोरखनाथ और गुरु मछन्दर नाथ ने इस मंत्र का विस्तार किया। उन्होंने इसे नया रूप देकर इसको लोगों तक पहुंचाया।