
शनि देव को न्यायप्रिय देवता के तौर पर जाना जाता है। कहते हैं शनि देव लोगों को उनके कर्मों के आधार पर फल देते हैं, इसलिए कभी भी कोई बुरा काम नहीं करना चाहिए। फिर भी जानें अनजाने हम कुछ ऐसा कर जाते हैं जिससे शनि देव क्रोधित हो जाते हैं। तो कौन-सी हैं वो हमारी आदतें जिनका हम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है आइए जानते हैं।

बुरे काम करने के अलावा शनिवार के दिन गलत चीजों का सेवन करने से भी शनि देव हमसे रुष्ठ हो जाते हैं। इन्हीं में से एक है तामसिक भोजन। जो व्यक्ति शनिवार के दिन मीट, मछली जैसे मासांहारी भोजन करते हैं उन्हें शनि ग्रह का नकरात्मक प्रभाव झेलना पड़ता है, क्योंकि शनि एक क्रूर ग्रह है और तामसिक भोजन ग्रह के प्रभाव को भड़काने का काम करते हैं।

तामसिक भोजन की तरह ही मदिरा का सेवन भी अशुभ माना जाता है। शनिवार के दिन शराब पीने एवं सिगरेट पीने आदि से भी शनि देव नाराज हो जाते हैं, क्योंकि इन चीजों को राक्षसों का पेय पदार्थ माना जाता है और मदिरा का सेवन करने से व्यक्ति की बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है। ऐसे में वो लोगों से दुव्र्यवहार करता है। जिससे शनि देव क्रोधित हो जाते हैं।

शनिवार के दिन मसूर की दाल का भी उपयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि मसूर की दाल लाल रंग की होती है और लाल रंग मंगल ग्रह का प्रतीक होता है। शनिवार को इसका सेवन करने से मंगल और शनि दोनों का ही आपस में टकराव होता हैै।

चूंकि मंगल और शनि दोनों ही क्रूर ग्रह हैं इसलिए मसूर की दाल खाने से व्यक्ति का गुस्सा बढ़ता है। इससे व्यक्ति अपने मस्तिष्क पर काबू नहीं कर पाता है, जिससे लड़ाई-झगड़ा एवं विवाद होने का खतरा रहता है।

शनिवार को दूध भी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि दूध का सफेद रंग शुक्रवार का प्रतीक होता है और शनि एवं शुक्र ग्रह एक-दूसरे के विरोधी होते हैं। यदि शनिवार को सादे दूध का सेवन किया जाए तो व्यक्ति की काम इच्छा जाग जाती है। इससे कई बार वो अपने स्वभाव के विपरीत कार्य करने लगता है। जिससे शनिदेव नाराज हो जाते हैं। इससे बचने के लिए दूध में गुड़ व केसर मिलाकर पिएं।

शनिवार के दिन लाल मिर्च खाने से भी बचना चाहिए। क्योंकि ये भी मंगल ग्रह को दर्शाता है। जबकि शनि देव इसके विरोधी हैं। उन्हें तीखे की जगह नमकीन और मीठा पसंद है। इसलिए शनिवार को लाल मिर्च खाने से व्यक्ति के मन में द्वेष भावना बढ़ती है और वो लोगों को भला—बुरा बोलने लगता है।

शनिवार को अचार या खट्टी चीजें भी नहीं खानी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति का स्वास्थ प्रभावित हो सकता है। इससे उसे पेट में जलन, पेट फूलना एवं एसिडिटी जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

शनिवार के दिन व्यक्ति को सादा दही भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इसे भी शुक्र ग्रह से संबंधित माना जाता है। इसके सेवन से व्यक्ति का दिमाग स्थिर नहीं रहता है। वो चीजों को पाने के लिए भागने लगता है। इससे कई बार उसे नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।

शनिवार के दिन नमक का भी प्रयोग कम किया जाना चाहिए। यदि संभव हो तो इसे शनिवार को नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इसके प्रयोग से व्यक्ति पर कर्ज का बोझ पड़ सकता है। साथ ही अनावश्यक धन खर्च हो सकता है।