
गर्मी का मौसम आते ही लोग फ्रिज में बर्फ जमाना शुरू कर देते हैं। ये तपती दोपहरी में लोगों को बहुत आराम देता है, लेकिन बर्फ महज ठंडक पहुंचाने के ही नहीं बल्कि वजन कम करने के भी काम आता है। दरअसल ये भूख को नियंत्रित कर वजन को बढ़ने नहीं देता है। इसके और भी कई फायदे होते हैं।

शोधकर्ताओं के मुताबिक जब हम बर्फ का टुकड़ा खाते हैं, तो शरीर की कैलोरी जलने लगती है। साथ ही ये भूख को भी नियंत्रित करता है। यदि आपका मन कुछ उलटा—पुलटा खाने का करें तब आप एक आइस क्यूब चबाएं। इससे भूख मर जाएगी।

पेट की चर्बी कम करने के लिए एक थैली में बर्फ भरकर पेट का मसाज करने से भी फैट जल्दी कम हो जाता है। आप चाहे तो बाजार में मिलने वाले रेडीमेट बैग्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

बर्फ घबराहट को दूर करने का भी काम करता है। रिसचर्स के अनुसार जब हम कोई ठंडी चीज खाते हैं खासतौर पर बर्फ, तो हमारे मस्तिष्क से ऑर्बिटोफ्रोंटल कॉर्टेक्स (orbitofrontal cortex) नामक रसायन निकलता है। जो हमारे मूड को अच्छा बना देता है।

बर्फ खाने से शरीर और मस्तिष्क में होने वाले हल्के दर्द में भी राहत मिलती है। इसके अलावा ये क्षतिग्रस्त मांसपेशियों में खून का प्रवाह ठीक करने में भी मदद करता है।

बर्फ व ठंडा पानी टेस्टोस्टेरोन (testosterone ) और एस्ट्रोजन नामक हार्मोन्स में संतुलन बना रहता है। इससे संबंध बनाने की क्षमता में भी वृद्धि होती है। ये मूड को अच्छा करने में भी मदद करता है।

बर्फ त्वचा में नई जान डालने का भी काम करता है। इसलिए रोज पांच मिनट चेहरे एवं हाथा—पैर में बर्फ के टुकड़े से मसाज करने पर ब्लड सर्कुलेशन ठीक हो जाता है। इससे चेहरे पर चमक आ जाती है और फ्रेशनेस लगती है।

बर्फ स्किन के लॉर्ज पोर्स को भरने का भी काम करता है। क्योंकि जब हम अपनी त्वचा पर इससे मसाज करते हैं तो स्किन थोड़ी—सी सिकुड़ती है। इससे बड़े रोम छिद्र भ्रने लगते हैं। ऐसा एक सप्ताह तक लगातार करने से तुरंत असर दिखता है।

चूंकि बर्फ काफी ठंडी होती है इसलिए सीधे इसे खाने से दांतों को नुकसान हो सकता है। इससे बचने के लिए आप बर्फ को घिसकर व तोड़कर खाएं। इसके अलावा शरीर को न्यूट्रीशन्स देने के लिए आप तरबूज, अनानास आदि के रस को जमाकर उसका बर्फ खा सकते हैं।