
लोग लंबे समय तक खुद को जवान देखना चाहते हैं, लेकिन सही नॉलेज नही होने से वो अनजाने में खुद को उम्रदराज बनाते जा रहे हैं। इससे बचने के लिए लाइफस्टायल में बदलाव के साथ रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी का भी सेवन करना होगा। इससे उम्र का असर कम दिखने के साथ कई बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा।

देसी घी में प्रचुर मात्रा में एंटी आॅक्सिटेंड्स एवं विटामिन ई पाया जाता है। रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने से स्किन को मॉयश्चर मिलता है। जिससे पूरे दिन त्वचा की नमी बनी रहती है। इसके नियमित सेवन से स्किन में ग्लो आ जाता है। इससे फाइन लाइन्स और कील—मुंहासों आदि की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

देसी घी में मौजूद विटामिन ई स्किन को मुलायम बनाता है। जिससे रुखापन और रैशेज की समस्या दूर होती है। इससे चेहरा ग्लोइंग बनता है। इसमें मौजूद एंटी एजिंग तत्व बुढ़ापे के असर को कम करने में मदद करता है। इससे रंगत में भी निखार आता है।

देसी घी का सेवन मोटापा कम करने में भी मददगार साबित होता है। इसे रोजाना खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर नियमित रूप से पीने से वजन कम होता है। इसे रोजाना पीने से मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है। जिससे खाना अच्छे से पचता है। ये भूख को नियंत्रित करता है।

देसी घी में प्रोटीन और विटामिन ई पाया जाता है। रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने से बालों को पोषण मिलता है। ये सिर की ड्राई स्किन को ठीक करता है। इससे बाल मजबूत, घने, रेशमी एवं काले बनते हैं।

सुंदरता को निखारने के साथ देसी घी दिमाग को स्ट्रांग बनाने में भी मदद करता है। रोजाना सुबह खाली पेट इसे खााने से दिमाग की नसें एक्टिव हो जाती हैं। इससे मेमोरी शार्प हो जाती है। इससे मन भी शांत रहता है। जिसकी वजह से तनाव नहीं होता है।

जिन लोगों के जोड़ों में दर्द या गठिया की परेशानी है तो इससे छुटकारा पाने के लिए भी देसी घी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 एक तरह से ल्यूब्रिकेंट का काम करता है। ये हड्डियों को लचीला बनाने में मदद करता है। जिससे दर्द में आराम मिलता है।

रोजाना देसी घी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नियंत्रित रहती है। ये बॉडी से खराब कोलेस्ट्रॉल को निकालकर गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढाता है। इससे बॉडी में दिनभर एनर्जी रहती है।

घी में कई पोषक तत्व होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसके नियमित सेवन से हड्डियों में बनने वाला जूस, जिसे बोन मैरो कहते हैं, सही मात्रा में बनता है। इससे हड्डिया जल्दी टूटती नहीं है। ये लचीली हो जाती है, जिससे बॉडी की एक्टिवनेस बढ जाती है।

रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच घी खाने और 5—10 मिनट बाद गुनगुना दूध पीने से आंखों से संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। इससे आंखों की रौशनी तेज होती है। साथ ही धुंधलापन व कम दिखाई देने की समस्या भी हल होती है।