12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

बार-बार अंगुली से उतारते हैं अंगूठी तो हो जाएं सतर्क, झेलनी पड़ सकती है मुसीबत

रत्न को इस तरह धारण करें जिससे वो अंगुली से छुएं, ये तभी अपना प्रभाव दिखाते हैं

4 min read
Google source verification
ratna

अक्सर आपने लोगों को अंगुलियों में कई तरह के रत्नों वाली अंगुठियां पहने देखा होगा। माना जाता है कि अलग-अलग ग्रहों के रत्न धारण करने से व्यक्ति के सारे काम बन जाते हैं। मगर क्या आपको पता है इन रत्नों को सही से धारण न करने और एक तय समय सीमा पर इसे न बदलने से नुकसान भी हो सकते हैं।

ratna

ज्योतिष विद्या के अनुसार नक्षत्र में नौ ग्रह हैं, इसलिए इनके रत्न भी 9 हैं। जिसमें सूर्य के लिए माणिक, चन्द्र के लिए मोती, मंगल के लिए मूंगा, बुध के लिए पन्ना, गुरु के लिए पुखराज, शुक्र के लिए हीरा, शनि के लिए नीलम, राहु के लिए गोमेद और केतु के लिए लहसुनियां शामिल है।

ratna

ये सारे रत्न तभी सही से काम करते हैं जब इन्हें ठीक तरीके से पहना जाए। कई लोग बिना देखे कभी भी रत्न धारण कर लेते हैं। मगर उन्हें मनचाहा परिणाम मिलने की जगह नुकसान होने लगता है। इसलिए रत्न को कभी भी अमावस्या, ग्रहण और संक्रान्ति के दिन नहीं पहनना चाहिए।

ratna

रत्न धारण करते समय इसका भार भी बहुत मायने रखता है। आमतौर पर कोई भी रत्न 5,7,11 रत्ती के पहने जाते हैं। इससे कम वजन के रत्न पहनने पर व्यक्ति को उतना फायदा नहीं होता है, क्योंकि ये व्यक्ति के शरीर के भार के अनुपात में बहुत कम होता है।

ratna

रत्न को कभी 4, 9 और 14 तारीख को नहीं पहनना चाहिए। क्योंकि इन तारीखों का गोचर चंद्रमा आपकी राशि में हो सकता है। इन तिथियों पर रत्न धारण करने से इसका प्रभाव खत्म हो जाता है।

ratna

रत्न को हमेशा दूध, छाछ व गंगाजल में डूबोकर पहनना चाहिए। इससे रत्न की अशुद्धियां दूर हो जाती है। रत्न धारण करने के बाद इसे बार-बार नहीं उतारना चाहिए। क्योंकि नग अपने अंदर एक ऊर्जा समाए होता है, जिसे अंगुली में पहनने से ये स्नायू तंत्र के जरिए शरीर पर अच्छा असर दिखता है। मगर बार-बार अंगूठी के उतारने से ये क्रिया प्रभावित हो जाती है।

ratna

रत्न व्यक्ति के लिए एक रक्षा कवच की तरह काम करता है। तभी कहते हैं कि रत्न आपकी मुसीबत अपने पर ले लेता है। जिसके चलते इनका रंग बदल जाता है व कई बार ये खुद टूट जाते हैं। मगर वास्तविकता में हर रत्न की एक तय समय सीमा जिसके तहत ही वो कार्य करता है।

ratna

आपने देखा होगा कि अक्सर जो लोग मोती रत्न पहनते हैं वो कुछ महीनों बाद ढीला हो जाता है। तभी वो फ्रेम में सही से बैठ नहीं पाता। दरअसल कुछ समय बाद रत्न अपने आप घिसने लगते हैं। जिससे उसका प्रभाव कम हो जाता है। मोती को ज्यादा से ज्यादा ढ़ाई व तीन सालों तक के लिए पहना जा सकता है। इसके बाद इसका असर खत्म हो जाएगा।

ratna

इसी तरह माणिक्य को 4 वर्ष, मूंगा को 3, पन्ना 4, पुखराज4, हीरा 7, नीलम 5, गोमेद और लहसुनिया 3 साल तक पहनना चाहिए। इसके बाद इन रत्नों का प्रभाव कम हो जाता है। ऐसे में ये रत्न महज शोपीस बनकर रह जाता है।

ratna

किसी भी रत्न को अंगूठी में सेट करवाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि वो आपकी अंगुली से छुएं, तभी भी रत्न अपना प्रभाव दिखाएगा। उठी हुई अंगूठी से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसलिए रत्न को अंगूठी में बनवाते समय उसके नीचे का हिस्सा गोलाकार होना चाहिए।