
किसी भी फोटो में आॅब्जेक्ट के साथ उसका बैकग्राउंड भी बहुत मायने रखता है। जब तक अच्छी लोकेशन न हो तब तक तस्वीर जानदार नहीं लगती है। आज हम आपको फोटोग्राफी के लिए इंडिया की 10 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जो फोटो खींचने के लिए सबसे बेस्ट लोकेशन हैं।

शाही और रजवाडा लुक पसंद करने वालों के लिए उदयपुर सबसे अच्छी जगह है। यहां आपको कई महल, किले और होटल्स मिलेंगे जहां आप बेहतरीन तस्वीरें खींच सकते हैं। यहां आप सिटी पैलेस, लेक पिचौला, जगदीश टेम्पल आदि जगहों पर शूट कर सकते हैं।

अगर आप नेचुरल ब्यूटी के दीवाने हैं तो आपके लिए केरल सबसे बेस्ट जगह है। यहां बने बीच और नारियल के पेड़ सबको बेहद आकर्षित करते हैं। ये जगह एक रोमांटिक वेडिंग के लिए परफेक्ट जगह है। यहां आप वर्काला व कोवालाम, मुनार का टी गार्डेन और कोच्चि के किले में तस्वीरें खींच सकते हैं।

.जिन लोगों को खुला आसमान, सर्द हवाएं और खुशनुमा महौल पसंद है उनके लिए शिमला एक बेहतर जगह है। यहां की हसीन वादियों में आप नेचुरल ब्यूटी के दीदार कर सकते हैं। यहां मौजूद घने हरे पेड और झील फोटो खींचने के लिए सबसे बेहतरीन लोकेशन है।

अगर आप खूबसूरती के दीवाने है और यंग जनरेशन के हैं तो आपके लिए गोवा सबसे बेहतरीन लोकेशन है। यहां आप मस्ती के साथ खूब कलरफुल तस्वीरें भी खिंचवा सकते हैं। यहां स्थित समुद्र का किनारा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां का मौसम भी बहुत खुशनुमा रहता है इसलिए आप यहां किसी भी टाइम फोटोशूट कर सकते हैं।

जो लोग आइलैंड और उसकी खूबसूरती के कायल हैं उनके लिए अंडमान निकोबार एकदम स्वर्ग की तरह है। यहां का मौसम हमेशा एक तरह का रहता है। यहां बने रेसॉर्ट लग्जरी लाइफ वाली फोटोग्राफस खींचने के लिए सबसे परफेक्ट लोकेशन है।

सपनों का शहर मुंबई और उसके पास स्थित अलीबा में भी आप फोटोशूट कर सकते हैं। यहां बीचेज से लेकर नारियल के पेड से ढकी लोकेशन दिखाई देगी। यहां आप फन फोटोज के साथ नेचुरल ब्यूटी की तस्वीरें भी खींच सकते हैं।

उदयपुर की तरह रास्थान में बसा जयपुर भी तस्वीरें खींचने के लिए बेहतर जगह है। यहां आप आमेर का किला, हवा महल, सिटी पैलेस, जंतर—मंतर समेत कई शाही किलों में फोटोज खिंचवा सकते हैं।

नवाबों का शहर हैदराबाद भी फोटोग्राफी के लिए अच्छा शहर है। यहां कई ऐतिहासिक इमारते हैं। आप यहां चार मिनार, गोल कोंडा, हुसैन सागर और ताज फलकनुमा पैलेस आदि में फोटोशूट कर सकते हैं।

पंजाब में स्थित अमृतसर भी परफेक्ट लोकेशन है। यहां आप धार्मिक फील ले सकते हैं। यहां शांतिमय और गुरु की आराधना में लीन महौल को तस्वीरों में दर्शा सकते हैं। यहां सबसे अच्छा और फेमस लोकेशन स्वर्ण मंदिर है। इसके अलावा आप जलियावाला बाग, अकाल तख्त, दुर्गेना टेम्पल आदि जगहों पर तस्वीरें खींच सकते हैं।