
अभी तक हम हीरे को सबसे कीमती रत्न के तौर पर जानते हैं, लेकिन दुनिया में इसके अलावा भी कई ऐसे बेशकीमती नगीने हैं जिन्हें खरीदना सबके बस की बात नहीं है। ये मंहगे होने के साथ—साथ इतने दुर्लभ भी हैं कि बहुत से लोग अभी भी इनकी चमक से अनजान हैं। आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे ही कीमती रत्नों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में शायद ही आपने सुना होगा।

गुलाबी रंग का स्टार डायमंड दुनिया के सबसे मंहगे रत्नों में शुमार है। इसके एक कैरट की कीमत करीब साढ़े आठ करोड़ है। ये रत्न काफी भारी होता है। अभी तक जो सबसे बड़ा गुलाबी हीरा पाया गया है उसका वजन 59.6 कैरेट है। इसे साल 2013 में नीलामी के लिए रखा गया था, लेकिन विजेता इस रकम को चुका नहीं पाया।

बेशकीमती नगीनों में पायनाइट का भी नाम शामिल है। नारंगी और भूरे रंग के मिश्रण वाला यह रत्न सबसे पहले सन् 1950 में म्यांमार में मिला था। ये दुनिया के सबसे दुर्लभ रत्नों में से एक है क्योंकि अभी तक ये पूरी दुनिया में महज 2 ही पाए गए हैं। इसकी कीमत 50 से 60 हजार रुपए डॉलर प्रति कैरेट है।

मसग्रेवाइट भी एक दुर्लभ रत्न है। सन् 1967 आॅस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले इस रत्न की संख्या पूरे दुनिया में महज 8 ही है। छोटे—से दिखने वाले इस रत्न के ग्रीनलैंड, अंटार्किटिका, श्रीलंका और तंजानिया में पाए जाने की संभावना दिखी थी, लेकिन इसमें सफलता हासिल नहीं हुई। इस रत्न की कीमत 35 हजार डॉलर प्रति कैरेट है।

जेडऐट एक तीव्र, पारदर्शी हरे रंग का रत्न होता है।। ये अपने लंबे इतिहास के लिए विशेष रूप से मूल्यवान माना जाता है। बताया जाता है कि इसे प्राचीन मेसोअमेरिका में वापस देखा गया है। इसकी कीमत 30 हजार डॉलर प्रति कैरेट है।

एलेक्जेंडराइड रत्न भी अपने आप में बहुत खूबसूरत और कीमती है। नीला, हरा और गुलाबी कलर मिश्रित ये रत्न विभिन्न प्रकाश में अलग—अलग तरीके से चमकता है। ये रत्न रशिया के यूरल पहाड़ों में सन् 1830 में पाया गया था। अभी इसकी कीमत 12 हजार डॉलर प्रति कैरेट है।

रेड बेरिल नामक का पत्थर भी बहुत मंहगा है। इसे यूटा के वाह वाह पहाड़ों से खनन के जरिए निकाला गया था। यही एकमात्र ऐसा स्थान है जहां मणि-गुणवत्ता वाले क्रिस्टल पाए जा सकते हैं। यूटा भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक इसकी दुर्लभता के कारण इस रत्न की कीमत करीबी डेढ़ लाख रुपए प्रति कैरट आंकी जा रही है।

बेनिटोआइट नामक रत्न वैसे तो जापान और आरकांसास इलाके में पाया गया था, लेकिन वाणिज्यिक तौर पर सबसे पहले ये कैलिफोर्निया के सैप बेनिटो में पाया गया था। इस समय इस रत्न की कीमत तीन से चार हजार डॉलर प्रति कैरेट है।

ओपल एक आम आम रत्न है, लेकिन काला ओपल एक सुंदर और दुर्लभ रत्न है। ये पत्थर ब्रह्माण्ड उज्ज्वल रंगों का मिश्रण है। ज्यादातर काले ओपल न्यू साउथ वेल्स और आस्ट्रेलिया के खादानों से निकाले जाते हैं। इनकी कीमत दो हजार तीन सौ रुपए डॉलर प्रति कैरेट है।

टैफाइट नामक रत्न की खेज सन् 1945 में हुई थी। इसे खोजने का श्रेय ऑस्ट्रियाई भूगर्भिक गणना वैज्ञानिक एडवर्ड चार्ल्स रिचर्ड ताफ को दिया जाता है। इसके शुरुआती खोज के बाद ये ज्यादा संख्या में नहीं मिलें। पूरी दुनिया में ये केवल कुछ मुट्ठी भर हैं। इनकी कीमत ढाई हजार रुपए डॉलर प्रति कैरेट है।