30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PHOTO GALLERY: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग के विभिन्न जगहों में फहराया गया तिरंगा, देखिए एक झलक

REPUBLIC DAY 2023: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग मे गणतंत्र दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया गया ।

2 min read
Google source verification
.

जांजगीर चांपा : कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टोरेट कार्यालय में किया ध्वजारोहणगणतंत्र दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टोरेट कार्यालय में ध्वजारोहण किया। कलेक्टर सिन्हा ने सभी अधिकारियो, कर्मचारियों सहित समस्त जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया तथा कार्यालय के सभाकक्ष में संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

.

अम्बिकापुर : कलेक्टर कुंदन कुमार ने कलेक्टोरेट में फहराया तिरंगा74 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी 2023 को कलेक्टर कुंदन कुमार ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान गाया गया। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

.

कलेक्टोरेट एवं कम्पोजिट बिल्डिंग में ध्वजारोहणलेक्टोरेट बिलासपुर सहित नए और पुराने कम्पोजिट बिलिं्डग में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर कलेक्टर सौरभ कुमार नेे ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इसके पश्चात् कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर कलेक्टर ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर आर.ए.कुरूवंशी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।