8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेहद सस्ती कीमत पर मिल रहे हैं ये स्मार्टफोन्स, कीमत जान कर तुरंत खरीद लेंगे आप

Xiaomi Mi Fan Festival सेल का आयोजन इन बजट रेंज स्मार्टफोन्स पर भी मिल रहा डिस्काउंट HDFC बैंक के कार्ड पर मिल रहा अतिरिक्त डिस्काउंट

2 min read
Google source verification
smartphones

नई दिल्ली: Xiaomi ने Mi Fan Festival सेल का आयोजन किया है। इस सेल के दौरान ग्राहक कंपनी के कई स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट और ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा खरीदारी के दौरान अगर ग्राहक एचडीएफसी ( HDFC ) बैंक के कार्ड से भुगतान करते हैं, तो उन्हें 5% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इस सेल की शुरुआत 4 अप्रैल को हुई थी, जो 6 अप्रैल यानी कल तक चलेगी। अगर आप शाओमी का कोई बजट रेंज स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आइए इस फोटो गैलरी के जरिए जानते हैं इनके नाम, कीमत और फीचर्स के बारे में।

redmi

Redmi 6A यह कंपनी का सबसे लोकप्रिय बजट रेंज स्मार्टफोन है। सेल के दौरान Redmi 6A के 2 जीबी रैम और16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ग्राहक फोन को 282 रुपये शुरुआती ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। इसमे 5.45 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

colour

Redmi 6 Pro इस स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम और32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ग्राहक सेल के दौरान उपलब्ध ईएमआई ऑप्शन का फायदा भी उठा सकते हैं। इसमें 5.84 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 12 और5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर के लिए फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

phone

Redmi Y2 इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ख़ासियत है कि इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसे 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस कीमत में आपको 3 जीबी रैम और32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। साथ ही ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध है। फोन में 5.99 इंच का HD + डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 12 और5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। स्मार्टफोन में 3080 एमएएच की बैटरी दी गई है।