
नोकिया की पेरेंट कंपनी एचएमडी ग्लोबल जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन नोकिया 9 लेकर आ रही है जो सैमसंग और एपल हाई एंड हैंडसेट्स को कड़ी टक्कर देने वाला होगा। इस फोन की सबसे खास बात इसमें दिए जा रहे पावरफुल कैमरे हैं। खबर है की नोकिया 9 स्मार्टफोन में पीछे की तरफ 3 कैमरे दिए जा रहे हैं। इसके अलावा इसमें आगे की तरफ 21 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा रहा है। माना जा रहा है की इस नोकिया फोन की सीधी टक्कर सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एपल आईफोन 10 से होने वाली है।

नोकिया 9 का सबसे प्रमुख फीचर इसमें दिए गए कैमरे हैं। इस फोन में बैक पैनल पर तीन कैमरे दिए जाएंगे और इसमें से एक 41 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसके अलावा अन्य दो कैमरे 20 मेगापिक्सल और 9.7 मेगापिक्सल के हो सकते हैं। इसमें आगे की तरफ 21 मेगापिक्सल का सेंसर है। खबर है की इस फोन 'बोथी फीचर' भी दिया जा रहा है। इसमें 3900 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा इस फोन में 6.01 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है।