
चांदी के रथ पर सवार होकर बाबा ने किया नगर भ्रमण

एकादशी के दिन शुक्रवार को खाटूनगरी में यह नजारा देखने लायक रहा।

भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा श्याम चांदी के रथ पर सवार होकर खाटू की गलियों में निकले।

रथयात्रा के दौरान बाबा की ओर से प्रसाद और खजाने के रूप में सिक्के, टॉफियां और फल वितरित किए गए।

प्रसाद पाने को बढ़े हजारों हाथ मानो यही पुकार रहे थे—बस एक झलक और एक कृपा की बूंद।