8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुंभ मेला : त्रयंबकेश्वर में तीसरा और आखिरी शाही स्नान आज

कुंभ मेले का तीसरा और आखिरी स्नान (रॉयल बाथ) आज नासिक के त्रयंबकेश्वर में चल रहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 25 Sep 2015, 10:43 AM IST

Kumbh Mela: Third 'Shahi Snaan'

Kumbh Mela: Third 'Shahi Snaan'

त्रयंबकेश्वर। कुंभ मेले का तीसरा और आखिरी स्नान (रॉयल बाथ) आज नासिक के त्रयंबकेश्वर में चल रहा है। 10 अखाड़ों से हजारों साधु-संत इस मौके पर डुबकी लगाने जा रहे हैं। कुशाव्रथ तीर्थ में श्रद्धालु सुबह 4.15 से दोपहर 12.00 बजे तक डुबकी लगाएंगे। इससे पहले बीते 13 सितंबर को नासिक और त्रयंबकेश्वर में कुंभ मेले का दूसरा शाही स्नान रविवार को संपन्न हुआ था। इस दौरान पवित्र गोदावरी में नासिक और त्रयंबकेश्वर के कुशावर्त कुंड में वैष्णव और शैव मतों को मानने वाले साधु महंतों के अलावा लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई थी।




कड़ी सुरक्षा
1. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां 7,000 से पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।



2. जिला अधीक्षक पुलिस संजय मोहिते ने बताया कि यहां सभी गतिविधयों पर नजर रखने के लिए कई कंट्रोल रूम बनाए गए है।



3. एमएसआरटीसी के संभागिय नियंत्रक यामिनी जोशी ने बताया, महाराष्ट्र परिवहन निगम की नासिक डिवीजन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 700 से ज्यादा स्पेशल बसों को चलाया गया है। ये बसें नासिक से त्रयंबकेश्वर के बीच श्रद्धालु ओं की सुविधा के लिए है।



4. नासिक में तीसरे शाही स्नान के अवसर पर सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने 18 सिंतबर को गोदावरी नदी में पवित्र स्नान कर लिया था।


"अब आप पा सकते हैं अपनी सिटी की हर खबर ईमेल पर भी - यहाँ क्लिक करें"