19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वर्ग जैसा है मां सुरकंडा का दरबार, इसे नहीं देखा तो जीवन में कुछ नहीं देखा

यहां गिरा था माता सती का सिर, मां के दर्शन से ही दूर हो जाता है हर दुःख

2 min read
Google source verification
surkanda1234.jpg

नवरात्रि में नवदुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा होती है। इस मौके पर हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 51 शक्तिपीठों में एक है। इस मंदिर को सुरकंडा देवी मंदिर के नाम से जाना जाता है।

2,757 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है सुरकंडा देवी का दरबार

सुरकंडा देवी का दरबार हिन्दूओं का प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर देवी दुर्गा को समर्पित है, जो नवदुर्गा के रूपों में एक हैं। सुरकंडा देवी मंदिर में देवी काली की प्रतिमा स्थापित है। यह मंदिर उत्तराखंड के टिहरी जिले के यूलिसाल गांव में है। यह मंदिर लगभग 2,757 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

यहां गिरा था देवी सती का सिर

पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब भगवान शंकर देवी सती के मृत शरीर को लेकर पूरे ब्रह्मांड के चक्कर लगा रहे थे, उसी दौरान भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से सती के शरीर को 51 भागों में विभाजित कर दिया था, जिसमें सती का सिर इस स्थान पर गिरा था, इसलिए इसे मंदिर को श्री सुरकंडा देवी मंदिर भी कहा जाता है।


गौरतलब है कि देवी सती के शरीर का भाग जिस-जिस स्थान पर गिरे थे, उन स्थानों को शक्तिपीठ कहा जाता है। सुरकंडा देवी मंदिर में गंगा दशहरा का त्योहार मनाया जाता है, जो हर साल मई और जून के बीच आता है। नवरात्री का त्योहार भी यहां विशेष रूप से मनाया जाता है।

घने जंगलों से घिरा है सुरकुंडा देवी का मंदिर

सुरकंडा देवी का दरबार घने जंगलों से घिरा हुआ है। यहां से उत्तर दिशा में हिमालय का सुन्दर दृश्य दिखाई देता है। दक्षिण दिशा में देहरादून और ऋ़षिकेश शहरों का सुन्दर नजारा देखा जा सकता है। यह मंदिर साल में ज्यादातर समय कोहरे से ढका रहता है। बताया जाता है कि अभी जो यहां मंदिर है, उसका पुनः निर्माण किया गया है। जबकि वास्तविक मंदिर की स्थापना का समय किसी को पता नहीं है। माना जाता है कि यह बहुत ही प्राचीन मंदिर है।


बड़ी खबरें

View All

तीर्थ यात्रा

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग