17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लंबी उम्र चाहिए तो सावन में चलिए दीर्घेश्‍वरनाथ मंदिर

dirgheshwarnath temple : दीर्घेश्‍वरनाथ मंदिर में पवित्र मन से भगवान शिव के दर्शन करने से उम्र बढ़ जाती है।

2 min read
Google source verification
dirgheshwarnath temple

लंबी उम्र चाहिए तो सावन में चलिए दीर्घेश्‍वरनाथ मंदिर

सावन ( savan ) महीने की शुरुआत 17 जुलाई से हो रही है। माना जाता है कि सावन महीने में शिव मंदिरों ( Lord Shiva ) की महत्ता बढ़ जाती है। आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे शिव मंदिर के बारे में, जहां जाने मात्र से ही उम्र लंबी हो जाती है। यह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर में है। इस मंदिर को दीर्घेश्‍वरनाथ मंदिर के नाम से जाना जाता है।

ये भी पढ़ें- चंद्रग्रहण के साथ इस बार सावन की शुरुआत, भोले बाबा के पूजन और दर्शन के समय में होंगे बदलाव

कहा जाता है कि जो भी इस मंदिर में जाकर पवित्र मन से भगवान शिव के दर्शन करता है, उसकी उम्र बढ़ जाती है। बताया जाता है कि भगवान शिव यहां पर स्‍वयंभू शिवलिंग के रूप के उत्‍पन्‍न हुए थे। यह शिवलिंग जंगलों के बीच होने के कारण, पहले यहां जाने से लोग डरते थे। बाद में लोग यहां जाने लगें क्योंकि भगवान शिव भक्तों को दीर्घ आयु होने का आशीर्वाद देते हैं।

अश्वत्थामा यहां करते हैं पूजा!

कहा जाता है कि अश्वत्थामा दीर्घेश्‍वरनाथ मंदिर आकर पूजा करते थे और भगवान शिव की आराधना करते थे। गुरू द्रोणाचार्य और गुरूमाता कृपि के पुत्र थे। लोगों का मानना है कि अश्वत्थामा आज भी यहां आकर भगवान शिव की पूजा करते हैं। बताया जाता है कि हर साल शिवरात्रि से एक दिन पहले रात्रि के तीसरे पहर में अश्वत्थामा यहां आते हैं और भगवान शिव की पूजा करते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह में मंदिर खोले जाने से ऐसा मालूम चलता है कि शिवलिंग की पूजा की गई है।


बड़ी खबरें

View All

तीर्थ यात्रा

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग