यह मंदिर झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर में स्थित है। इसे हरिहर धाम के नाम से जाना जाता है। यहां पर स्थित शिवलिंग की ऊंचाई 65 फीट है। यह शिवलिंग एक मंदिर है। जबकि इसके अंदर छोटा सा एक और शिवलिंग स्थापित है, जिसकी पूजा की जाती है। कहा जाता है कि जिनकी शादी नहीं हो रही है वो यहां एक बार आये तो ये बात बन जाती है।