राजनीति

कर्नाटक चुनाव परिणाम: इन नेताओं ने दिए ये 4 बड़े बयान, किया यह इशारा

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कहा कि जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के साथ गठबंधन संभव है।

May 15, 2018 / 10:48 am

Mohit sharma

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को हो रही मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्तारूढ़ कांग्रेस को पछाड़ते हुए जीत की ओर बढ़ती जा रही है। जबकि जेडीएस तीसरे स्थान पर चल रही है। राज्य के विभिन्न मतगणना केंद्रों से आ रही रिपोर्टों में भाजपा के उम्मीदवार 105 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे हैं जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार 70 सीटों पर आगे हैं। शनिवार को कुल 222 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव हुए थे।

1- जेडीएस के साथ गठबंधन संभव

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कहा कि जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के साथ गठबंधन संभव है। खड़गे ने कहा कि हम हाईकमान से इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। मैं गुलाम नबी आजाद और अशोक गहलोत से मिलने जा रहा हूं और हम इस पर चर्चा करेंगे। हालांकि, उन्होंने साथ ही कहा कि शनिवार को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों की भविष्यवाणी करना अभी जल्दबाजी होगी। मतगणना के अभी तक के रुझानों में भाजपा सत्तारूढ़ कांग्रेस और जेडीएस से आगे है।

कर्नाटक चुनाव परिणाम से पहले स्वामी रामदेव की भविष्यवाणी- इसके सिर सजेगा 2019 चुनावी ताज

2- हम बहुमत हासिल करेंगे : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को दावा किया उसे पूरा भरोसा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत उसी की होगी। राज्य में फिलहाल मतगणना हो रही है और शुरुआती रुझानों के अनुसार भाजपा अपने प्रतिद्वंदियों से आगे चल रही है।

कर्नाटक चुनाव परिणाम: इन 5 बातों पर टिका राज्य का सियासी गणित, कौन होगा सीएम?

3- कांग्रेस गठबंधन के लिए तैयार: गहलोत

कांग्रेस के नेता अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के साथ गठबंधन के लिए तैयार है। हालांकि, गहलोत ने साथ ही कर्नाटक चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर भी विश्वास जताया। गहलोत ने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना हो रही है, जिसमें अभी तक के रुझानों में कांग्रेस दूसरे स्थान पर है, जबकि भाजपा पहले और जेडीएस तीसरे स्थान पर चल रही है।

4- सदानंद गौड़ा ने कहा कि जेडीएस के साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने कहा कि जेडीएस के साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि उनकी पार्टी स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा लिंगायत प्रभुत्व वाली सीटों पर आगे चल रही है जबकि जेडीएस वोक्कालिगा प्रभुत्व वाली सीटों पर आगे चल रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बदामी सीट पर आगे चल रहे हैं जबकि चामुंडेश्वरी सीट पर पीछे चल रहे हैं।

Home / Political / कर्नाटक चुनाव परिणाम: इन नेताओं ने दिए ये 4 बड़े बयान, किया यह इशारा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.