27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक चुनाव परिणाम से पहले स्वामी रामदेव की भविष्यवाणी- इसके सिर सजेगा 2019 चुनावी ताज

स्वामी रामदेव ने कर्नाटक चुनाव के पूर्ण नतीजे आने से पूर्व ही 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर भविष्यवाणी कर दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 15 May 2018, 11:50 AM IST

Karnataka election

नई दिल्ली। कनार्टक विधानसभा की 222 सीटों पर हुए चुनाव के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार राज्य के 30 जिलों के 38 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई। वहीं चुनावी नतीजे आने से पहले बाबार रामदेव का बड़ा बयान सामने आया है। स्वामी रामदेव ने कर्नाटक चुनाव के पूर्ण नतीजे आने से पूर्व ही 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर भविष्यवाणी कर दी है। रामदेव ने कहा है कि कर्नाटक चुनाव परिणाम भारतीय राजनीति की नई दिशा निर्धारित करेंगे।

कर्नाटक चुनाव परिणाम: इन 5 बातों पर टिका राज्य का सियासी गणित, कौन होगा सीएम?

विजेता के पास होगी सत्ता की चाबी

योग ? गुरु रामदेव ने कहा कि कर्नाटक चुनाव के विजेता के पास 2019 में होने वाले आमसभा चुनाव जीतने की चाबी होगी। वहीं, कांग्रेस के नेता अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के साथ गठबंधन के लिए तैयार है। हालांकि, गहलोत ने साथ ही कर्नाटक चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर भी विश्वास जताया। गहलोत ने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना हो रही है, जिसमें अभी तक के रुझानों में कांग्रेस दूसरे स्थान पर है, जबकि भाजपा पहले और जेडीएस तीसरे स्थान पर चल रही है।

कर्नाटक चुनाव परिणाम: सुबह भगवान की शरण में पहुंचे उम्मीदवार, मांगा विजयश्री का आशीर्वाद

बता दें कि चुनाव समिति ने 16,662 कर्मियो को वोटों की गिनती के लिए तैनात किए हैं। राज्य को 12 मई को हुए चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल-सेक्युलर(जेडीएस) के बीच है। चुनाव में उतरे कुल 2,622 उम्मीदवारों में 217 महिलाएं हैं।