27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Punjab Election: एकता दिखाने के लिए एक गाड़ी में सवार हुए कांग्रेस के दिग्गज, AAP-BJP ने उड़ाया मजाक; कांग्रेस का पलटवार

Punjab Congress: पंजाब कांग्रेस में एकजुटता दिखाने की कोशिश उस वक्त राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई, जब पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का एक ही SUV में सवार होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस वीडियो को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंडीगढ़ पंजाब

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 27 Oct 2026, 10:49 AM IST

Punjab Congress

पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी की तेज (Photo-IANS)

Punjab Election: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। इसको लेकर सोमवार को संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने नेताओं के साथ बैठक की। इसके बाद एक वीडियो सामने आया, जिससे प्रदेश में सियासी माहौल गरमा गया है।

दरअसल, वीडियो में कांग्रेस नेता सचिन पायलट SUV चलाते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं केसी वेणुगोपाल आगे की सीट पर बैठे हैं। इसके अलावा पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा, चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वड़िंग और परगट सिंह पीछे की सीट पर बैठे हुए दिखाई दे रहे है। इसके माध्यम से कांग्रेस प्रदेश में लोगों को संदेश देना चाहती है कि पार्टी के सभी नेता एकजुट है और एक साथ मिलकर आगामी चुनाव लड़ेंगे। 

हालांकि, इस पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने निशाना साधा है। दोनों ही पार्टियों ने इसे पंजाब कांग्रेस में केंद्रीय नेतृत्व के प्रभाव और पार्टी के अंदरूनी राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर तंज कसे।

AAP का तंज- दिल्ली के नेताओं के साये में पंजाब कांग्रेस!

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने वीडियो को लेकर पंजाब कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पंजाब कांग्रेस के नेता दिल्ली के नेताओं की गोद में बैठे हैं।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- पंजाब कांग्रेस दिल्ली के नेताओं की गोद में बैठी है! न तो पायलट मोगा से हैं और न ही वेणुगोपाल होशियारपुर से! बेचारे प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह को तो बैठने की जगह भी नहीं मिली।

रवनीत सिंह बिट्टू ने भी कसा तंज

कांग्रेस नेताओं के वीडियो पर बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के नेताओं ने पंजाब कांग्रेस को समेटकर गाड़ी में डाल दिया है।

बीजेपी नेता बिट्टू ने तंज भरे अंदाज ने कहा कि दिल्ली के नेताओं ने पंजाब कांग्रेस को एक गठरी में बांधकर गाड़ी में डाल दिया है। लेकिन मैं मीडिया से अनुरोध करता हूं कि इस पर नजर रखे कि वे गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकल भी पाते हैं या नहीं।

कांग्रेस का पलटवार- 'नेता और हैंगर' में फर्क समझिए

बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बयानों पर कांग्रेस की ओर से भी पलटवार किया गया है। कांग्रेस नेता दुर्लभ सिंह ने आम आदमी पार्टी पर पलटवार करते हुए सीएम भगवंत मान का एक पुराने रोड शो का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में भगवंत मान चलती गाड़ी के बाहरी हिस्से से लटके दिखाई देते हैं, जबकि AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी उसी वाहन में नजर आते हैं।

वीडियो के साथ दुर्लभ सिंह ने लिखा- कम से कम ये नेता गाड़ी के अंदर तो बैठे हैं! आपके नेताओं की तरह नहीं, जिन्हें गाड़ी के किनारे लटकना पड़ता है, बलतेज पन्नू जी! हैंगर और नेता के बीच का फर्क समझिए!