scriptअमित शाह का प्रियंका पर तंज, ‘भाई की नहीं हुई शादी, तो बहन को आना पड़ा’ | Amit Shah comment on Priyanka gandhi before 2019 lok sabha election | Patrika News
राजनीति

अमित शाह का प्रियंका पर तंज, ‘भाई की नहीं हुई शादी, तो बहन को आना पड़ा’

अमित शाह ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधा है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस में प्रधानमंत्री की सीट ‘जन्मजात आरक्षित’ है।

नई दिल्लीFeb 13, 2019 / 10:41 am

Mohit sharma

Amit Shah

अमित शाह का प्रियंका पर तंज, ‘भाई की नहीं हुई शादी, तो बहन को आना पड़ा’

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में नजदीक आते ही तीखी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। आलम यह है कि सभी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका चूकना नहीं चाहती। ताजा मामला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह है। अमित शाह ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधा है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस में प्रधानमंत्री की सीट ‘जन्मजात आरक्षित’ है।

यह खबर भी पढ़ें— कश्मीर: बडगाम में सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा, मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

भाई’ राहुल गांधी की शादी नहीं हुई है, इसलिए अब ‘बहन’ को भी आगे आना पड़ा

इस दौरान अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या इस पार्टी का कोई वर्कर कभी उच्च पद पाने का विचार कर सकता है। यही नहीं अपने भाषण में शाह ने प्रियंका पर हमले बोलते हुए कहा कि क्योंकि ‘भाई’ राहुल गांधी की शादी नहीं हुई है, इसलिए अब ‘बहन’ को भी आगे आना पड़ा। वहीं, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रियंका रोड शो और जनसभाएं कर भाजपा सरकार पर हमला बोल रही हैं। हालांकि प्रियंका ने चुनाव न लड़ केवल पार्टी संगठन को मजबूत करने का फैसला लिया है।

यह खबर भी पढ़ें— दिल्ली: पश्चिमपुरी में भीषण आग लगने से 250 झुग्गी जलकर हुईं राख, एक महिला घायल

एक एक ‘चायवाला’ देश का प्रधानमंत्री बन सकता है

भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी में उनके जैसा एक आम कार्यकर्ता पार्टी के शीर्ष पद तक पहुंच सकता है और एक एक ‘चायवाला’ देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि वह पार्टी के एक बूथ कार्यकर्ता थे, लेकिन अब उसी पार्टी के अध्यक्ष बन गए। शाह ने कहा कि उनकी पार्टी में किसी छोटे से छोटे कार्यकर्ता को उच्च पद पाने के लिए किसी खास परिवार में जन्म लेने की जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि अमित शाह मंगलवार को गुजरात के गोधरा में रैली को संबोधित कर रहे थे।

Home / Political / अमित शाह का प्रियंका पर तंज, ‘भाई की नहीं हुई शादी, तो बहन को आना पड़ा’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो