scriptकश्मीर समस्या पर बोले अमित शाह, यह राहुल गांधी के परदादा की देन | Amit shah said kashmir problem is due to jawaharlal nehru | Patrika News
राजनीति

कश्मीर समस्या पर बोले अमित शाह, यह राहुल गांधी के परदादा की देन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जम्मू में पुलवामा आतंकी हमले और कश्मीर समस्या पर खुलकर अपनी बात रखी।

नई दिल्लीFeb 24, 2019 / 05:49 pm

Mohit sharma

news

कश्मीर समस्या पर बोले अमित शाह, यह राहुल गांधी के परदादा की देन

नई दिल्ली। यह हमारा का संकल्प है कि जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और कोई भी इसे हमसे अलग नहीं कर सकता है। यह बात भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जम्मू में कही। अमित शाह जम्मू के भगवती नगर में रैली को संबोधित कर रहे थे। भाजपा अध्यक्ष ने इस दौरान पुलवामा आतंकी हमले और कश्मीर समस्या पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि “जहां हुआ बालिदन मुखर्जी (भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी), कश्मीर कश्मीर हमारा है।”

आपको बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की आज जम्मू में रैली को संबोधित कर रहे है। इस रैली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन राम लाल के साथ शाह जम्मू पहुंचें हैं। शाह यहां लोकसभा चुनाव में जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम करेंगे। पुलवामा हमले में शहीदों की स्मृति में शाह की रैली का नाम श्रद्धांजलि सभा रखा गया है।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हमेशा कश्मीर की स्थिति पर सवाल उठाते हैं। इसलिए वह उनको बताना चाहते हैं कि अगर आज कश्मीर को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, तो वो केवल उनके पर दादा जवाहर लाल नेहरू की वजह से हैं। उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि जब हमारे सेना पीओके को अपने कब्जे में लेने जा रही थी, तो उसको किसने रोका था। वह कोई और नहीं, बल्कि जवाहर लाल नेहरू थे।

Home / Political / कश्मीर समस्या पर बोले अमित शाह, यह राहुल गांधी के परदादा की देन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो