इसकी पुष्टि करते हुए महिला थाने की प्रभारी आरती कुमारी ने सोमवार को बताया कि ऐश्वर्या की ओर से मिली शिकायत की जांच प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने आईएएनएस से कहा कि दर्ज प्राथमिकी में राबड़ी देवी, मीसा भारती, तेज प्रताप और दो सुरक्षाकर्मियों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच अदालत में तलाक का मामला लंबित है।