न्यू इंडिया को बताया 'क्रूर न्यू इंडिया'
कांग्रेस अध्यक्ष ने राजस्थान के अलवर में हाल ही में घटित लिंचिंग की घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'क्रूर न्यू इंडिया' का प्रतिनिधित्व करती है। राहुल ने एक समाचार पत्र की रिपोर्ट संलग्न करते हुए ट्वीट किया, 'अलवर के पुलिसकर्मियों को भीड़ की हिंसा का शिकार हुए और मर रहे रकबर खान को मात्र छह किलोमीटर दूर अस्पताल ले जाने में तीन घंटे का समय लग गया। क्यों? वे लोग रास्ते में चाय पीने के लिए रुके। यह मोदी का क्रूर 'न्यू इंडिया' है।'