scriptCG Politics: भाजपा ने कांग्रेस विधायकों के खिलाफ खोला मोर्चा, प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का किया घेराव…पुलिस से हुई झूमाझटकी | CG Politics: BJP gheraos collectorate against Congress MLAs, Raipur | Patrika News
राजनीति

CG Politics: भाजपा ने कांग्रेस विधायकों के खिलाफ खोला मोर्चा, प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का किया घेराव…पुलिस से हुई झूमाझटकी

Raipur Politics News : भाजपा ने कांग्रेस विधायकों के खिलाफ उनके विधानसभा क्षेत्र में आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत मंगलवार से भाजपा शहर जिला ने की।

Jul 19, 2023 / 11:58 am

Khyati Parihar

CG Politics: BJP gheraos collectorate against MLAs

CG Politics: भाजपा ने कांग्रेस विधायकों के खिलाफ खोला मोर्चा

CG Politics News : रायपुर। भाजपा ने कांग्रेस विधायकों के खिलाफ उनके विधानसभा क्षेत्र में आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत मंगलवार (Chhattisgarh hindi news) से भाजपा शहर जिला ने की।

यह भी पढ़ें

विधानसभा का मानसून सत्र: भाजपा सदन में सौंपेगी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र

भाजपाइयों ने रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के विधायक के खिलाफ कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया। इसके पहले भाजपा शहर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में एकात्म परिसर से रैली निकाली। रैली कलेक्ट्रेट चौक पर पहुंचते ही पुलिस और प्रदर्शनकारी (Bjp Hindi News) भाजपाइयों के बीच हल्की झूमाझटकी हुई। प्रदर्शन के बाद एडीएम को विधायक की वादा खिलाफी को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में (CG Politics news) सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, पूर्व विधायक नंदे साहू, केदार गुप्ता, सत्यम दुआ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hindi News/ Political / CG Politics: भाजपा ने कांग्रेस विधायकों के खिलाफ खोला मोर्चा, प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का किया घेराव…पुलिस से हुई झूमाझटकी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो