script2019 में पीएम मोदी के खिलाफ खड़े होंगे नायडू, केन्द्र पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप | chandrababu naidu will stand against PM Modi in 2019 election | Patrika News
राजनीति

2019 में पीएम मोदी के खिलाफ खड़े होंगे नायडू, केन्द्र पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

नायडू ने कहा है कि वह अगला चुनाव जनता के मुद्दों पर ही लड़ेंगें।

Apr 07, 2018 / 08:26 pm

Mohit sharma

2019 election

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री व तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के खिलाफ जाने की घोषणा की है। नायडू ने कहा है कि वह अगला चुनाव जनता के मुद्दों पर ही लड़ेंगें। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार जनहित के के खिलाफ दबावपूर्ण नीतियों पर चल रही है। इतना ही नहीं नायडू ने कहा कि 2014 में उन्होंने राज्य में विकास की शर्त पर ही नरेन्द्र मोदी के साथ गठनबंधन किया था।

 

https://twitter.com/hashtag/AndhraPradesh?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

मोदी खुद आए थे प्रस्ताव लेकर

टीडीपी सुप्रीमो नायडू ने कहा कि देश की नजर में अपनी समस्याओं को लाने के लिए पीएम मोदी के खिलाफ खड़ा होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार राज्य के लोगों की भावनाओं के खिलाफ दबावपूर्ण नीति के साथ काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के साथ जाने का प्रयास नहीं किया था, बल्कि मोदी ने खुद राज्य में विकास कराने का आश्वासन देकर साथ आने की बात कही थी। यही कारण है कि राज्य की बेहतरी को ध्यान में रखते हुए टीडीपी ने 2014 में बीजेपी के साथ गठबंधन किया।

 

https://twitter.com/hashtag/AndhraPradesh?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

लगाए थे ये आरोप

बता दें कि इससे पहले भी चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार पर आंध्र को विशेष दर्जा देने के वादे पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया था। सरकार द्वारा आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने में विफल रहने पर टीडीपी के राजग से बाहर होने के कुछ दिनों बाद नायडू ने यहां संवाददाताओं से कहा था कि आंध्र प्रदेश के पांच करोड़ लोग महसूस करते हैं कि भाजपा सरकार हमारी भावनाओं से खेल रही है। नायडू ने आरोप लगाया था कि सरकार उनसे कहती रही कि 14वें वित्त आयोग की वजह से वह राज्य को विशेष दर्जा नहीं देने जा रही है।

Home / Political / 2019 में पीएम मोदी के खिलाफ खड़े होंगे नायडू, केन्द्र पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो