मंगलवार को अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'एयरपोर्ट से नए स्टेडियम तक करीब 70 लाख लोग खड़े रहेंगे। आपको पता है कि वह दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है। वह इसे बनवा रहे हैं। यह लगभग तैयार है।' प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'अतिथियों का यादगार स्वागत किया जाएगा। क्योंकि भारत और अमरीका के मजबूत संबंध न केवल हमारे नागरिकों के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए बेहतर होंगे।'