उन्होंने कहा, "इसके मद्देनजर 25 से अधिक आईपीएस अधिकारी, 65 सहायक पुलिस आयुक्त, 200 पुलिस निरीक्षक, 800 पुलिस उप-निरीक्षक और लगभग दस हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।" पटेल ने कहा, "स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की टीमें पहले ही यहां शहर में पहुंच गई है और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर रही है। एनएसजी कमांडो की एंटी-स्निपर यूनिट्स को तैनात किया जाएगा।"