16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Engineer died in Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने युवा इंजीनियर को मारी टक्कर, देखते ही SDM ने पहुंचाया अस्पताल, मौत

Engineer died in Road Accident: महान नदी से अवैध रूप से रेत लोड कर ले जा रहा था ट्रैक्टर चालक, रास्ते में बाइक सवार इंजीनियर को मारी टक्कर, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

2 min read
Google source verification
Engineer died in road accident, Road accident

Engineer Ashutosh Gupta (Photo- Patrika)

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांची-बदौली मेन रोड पर स्थित ग्राम कुन्दीकला में शुक्रवार की दोपहर सडक़ हादसे में युवा इंजीनियर की मौत (Engineer died in Road Accident) हो गई। दरअसल तेज रफ्तार रेत लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार इंजीनियर को टक्कर मार दी थी। हादसे में राजपुर जनपद पंचायत में पदस्थ मनरेगा तकनीकी सहायक की मौत हो गई। हादसे में युवा इंजीनियर की मौत से उसके परिजनों में जहां मातम पसरा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि अवैध रेत परिवहन को रोकने प्रशासन की ओर से पहल नहीं की जा रही है, इसी वजह से हादसे में बढ़ोतरी हो रही है।

अंबिकापुर के गांधीनगर निवासी आशुतोष गुप्ता पिता अस्थीलाल गुप्ता उम्र 30 वर्ष बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद पंचायत में मनरेगा तकनीकी सहायक (Engineer died in Road Accident) के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार को वह बाइक से राजपुर ब्लॉक के ग्राम डकवा, करजी और उधवाकठरा पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का निरीक्षण करने जा रहे थे।

इसी दौरान कुन्दीकला स्थित किसान सेवा केंद्र के पास सामने से आ रहे रेत लोड ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में आशुतोष गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना (Engineer died in Road Accident) के समय रास्ते से गुजर रहे शंकरगढ़ एसडीएम अनमोल टोप्पो ने तत्काल घायल तकनीकी सहायक को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल अंबिकापुर पहुंचाया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Engineer died in Road Accident: ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई की मांग

हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रेत लोड ट्रैक्टर महान नदी से सिधमा की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर भी सिधमा गांव का ही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले (Engineer died in Road Accident) की जांच में जुट गई है। वहीं क्षेत्र के लोगों ने दोषी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा अवैध रेत परिवहन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

तेज रफ्तार में चलते हैं रेत लोड ट्रैक्टर

घटना से नाराज ग्रामीणों का कहना है कि राजपुर क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन (Engineer died in Road Accident) करने वाले ट्रैक्टर चालक तेज गति से वाहनों को दौड़ाते हैं। वे रास्ते में आने वाले अन्य वाहनों को साइड तक नहीं देते।

महान नदी से लगातार अवैध रेत उत्खनन और परिवहन होने के बावजूद प्रशासन की कार्रवाई केवल औपचारिक बनकर रह गई है। लोगों का आरोप है कि रेत माफियाओं के बढ़ते हौसले और प्रशासनिक उदासीनता के कारण एक सरकारी कर्मचारी की जान चली गई।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग