15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व सांसद तापस पॉल के निधन पर ममता ने जताया दुख, मौत के लिए मोदी सरकार को ठहराया जिम्मेदार

गौरतलब है कि सीबीआई ने 2016 में रोज़ वैली चिटफंड मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था और एक साल बाद उन्हें जमानत मिली थी।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 19 Feb 2020, 4:16 PM IST

mamta_banerjee.jpg

नई दिल्ली: बंगाली फिल्मों के मशहूर हीरो एवं तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद तापस पॉल के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Bengal cm mamata banerjee ) ने केंद्र सरकार सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। बता दें कि मंगलवार को तापस पॉल का मुंबई में दिल का दौरे पड़ने से निधन हो गया। पॉल कथित तौर पर चिटफंड मामले में संदिग्ध हैं और जांच एजेंसी उनसे पूछताछ कर रही है।

रोज वैली चिटफंड मामले में आरोपी में थे तापस पॉल

गौरतलब है कि सीबीआई ने 2016 में रोज वैली चिटफंड मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था और एक साल बाद उन्हें जमानत मिली थी। इसके बाद से ही उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली थी।

केंद्र सरकार पर बरसीं ममता बनर्जी

चिटफंड मामले में बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कई और नेता आरोपी हैं। ममता बनर्जी ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की बदले की राजनीति के कारण मैंने तीन मौतें देखी हैं। केंद्र सरकार की बदले की राजनीति निंदनीय है। कानून को काम करने देना चाहिए । लेकिन सरकार दखल देकर बदले की कार्रवाई करवाना चाहती है।

दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

बता जा रहा है कि तापस पॉल अपनी बेटी से मिलने मुंबई गए थे। कोलकाता लौटते समय मुम्बई हवाई अड्डे पर उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें जुहू के एक अस्पताल ले जाया गया, सुबह करीब चार बजे उनका निधन हो गया।