नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ लगातार जारी है। राहुल गांधी से हो रही इस पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को कांग्रेस देशभर में राजभवनों का घेराव कर रही है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेताओं का एक दल सुबह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिला। इस दौरान पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की जांच का विरोध कर रहे कांग्रेस नेताओं के साथ दिल्ली पुलिस की ओर से कथित मारपीट की शिकायत की। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बिरला से मुलाकात कर दिल्ली पुलिस के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया है।