scriptकांग्रेस विधायकों ने कहा- जब गुजरात में राहुल गांधी सुरक्षित नहीं, तो हम क्या हैं | Congress MLAs said- When Rahul Gandhi is not safe in Gujarat then what are we | Patrika News
राजनीति

कांग्रेस विधायकों ने कहा- जब गुजरात में राहुल गांधी सुरक्षित नहीं, तो हम क्या हैं

कर्नाटक के राज्यपाल  से मिलने के बाद कांग्रेस विधायकों ने कहा कि जब गुजरात में राहुल गांधी सुरक्षित नहीं हैं, तो हम क्या चीज हैं।

नई दिल्लीAug 05, 2017 / 02:31 pm

Chandra Prakash

Gujarat congress MLA
बेंगलूरु: गुजरात कांग्रेस के विधायकों ने आज कर्नाटक के राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात की। इसके बाद कांग्रेस विधायक शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि सभी 44 विधायकों को वजूभाई वाला से अलग-अलग मुलाकात की है। विजुभाई हमारे गुजरात विधानसभा के सदस्य रहे हैं, वो हम सब को जानते हैं।

गुजरात में हमारा क्या होता-कांग्रेस विधायक
गुजरात में राहुल गांधी पर हुए हमले को लेकर शक्ति सिंह गोहिल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब हमारे पार्टी के नेता पर हमला हो सकता है, तो हम क्या चीज हैं। राहुल गांधी जी को तो एसपीजी सुरक्षा प्राप्त है फिर भी गुजरात में उनकी गाड़ी पर हमला हो गया है और सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गए। अगर हम आज गुजरात में होते तो हमारा क्या होता।
Rahul Gandhi attack in Gujarat
जो हमला करवाते हैं, वो निंदा नहीं करते- राहुल

इससे पहले राहुल गांधी ने हमले के एक दिन बाद मीडिया से बात कहते हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता ने इतना पड़ा पत्थर मेरी कार पर मारा, मेरे पीएसओ को लगी। यह मोदी जी और बीजेपी-आरएसएस की राजनीति का तरीका है इसमें क्या कहा जा सकता है। मैं लोगों की आवाज उठाता रहूंगा, जिसे जो करना है करने दीजिए। राहुल गांधी ने यह बातें पीएम मोदी द्वारा खुद पर हुए हमले की निंदा नहीं करने पर कही हैं।
हमले का विरोध
राहुल गांधी पर शुक्रवार को हुए हमले के विरोध में शनिवार को पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। वहीं गुजरात और मुंबई में कांग्रेस भी पूरे राज्य में प्रदर्शन कर रही है।
https://twitter.com/hashtag/visuals?src=hash
https://twitter.com/ANI_news/status/893757046230663168
गुजरात वापसी पर बैठक कल
कांग्रेस विधायक शक्ति सिंह गोहिल ने बेंगलूरु में रुके विधायकों पर कहा कि हम सब खुद जल्द से जल्द वापस जाना चाहते हैं लेकिन अभी कोई योजना नहीं बनी है। कल इस मुद्दे को लेकर एक बैठक होनी है। उम्मीद है बैठक में गुजरात वापसी को लेकर कोई निर्णय होगा। हम इस मुलाकात से यह बताना चाहते हैं कि हमें जबरदस्ती नहीं रखा गया है।
https://twitter.com/hashtag/Gujarat?src=hash
पथराव से गाड़ी के शीशे चकनाचूर
गौरतलब है कि शुक्रवार को राहुल गांधी बनासकांठा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पर हमला हुआ था। जिसमें राहुल गांधी की गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गया। वहीं उनके सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। राहुल गांधी को काले झंडे भी दिखाए गए हैं। साथ ही मोदी-मोदी के नारे लगाए गए हैं। राहुल गांधी पर सीमेंट की ईंट से पथराव किए गए हैं।

ये लोग घबराए हुए हैं- राहुल गांधी
कार पर हमले के बाद राहुल गांधी ने कहा कि ये लोग घबराए हुए हैं हमे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी की कार के पीछे के शीशे टूटे हैं। सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी सुरक्षित हैं लेकिन उनके सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।

Home / Political / कांग्रेस विधायकों ने कहा- जब गुजरात में राहुल गांधी सुरक्षित नहीं, तो हम क्या हैं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो