29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस आज से मंहगाई के खिलाफ देशभर में लगाएगी चौपाल, 28 को दिल्ली में हल्ला बोल

कांग्रेस देश में महंगाई के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने जा रही है। पार्टी आज से 23 अगस्त तक सभी विधानसभा क्षेत्रों के मंडलों, खुदरा बाजारों व अन्य स्थानों पर 'महंगाई चौपाल' लगाएगी। हफ्तेभर चलने वाले इस आंदोलन का समापन 28 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 17 Aug 2022, 10:47 AM IST

congress protest

congress protest

कांग्रेस ने महंगाई को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला तेज कर दिया है। कांग्रेस आज से देशभर में महंगाई चौपाल लगाने जा रही है। पार्टी 17 से 23 अगस्त तक सभी विधानसभा क्षेत्रों के मंडलों, खुदरा बाजारों व अन्य स्थानों पर महंगाई के खिलाफ हल्ला बोलेगी। हफ्तेभर चलने वाले इस आंदोलन का समापन 28 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई पे हल्ला बोल रैली के रूप में होगा। आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने 5 अगस्त को भी महंगाई के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन किया था।

हफ्तेभर चलेगा महंगाई के खिलाफ चौपाल
कांग्रेस ने देश में डीजल-पेट्रोल, दूध के बढ़ते दामों और महंगाई को लेकर एक और बड़ी रैली का आयोजन करने जा रही है। कांग्रेस के महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने महंगाई के खिलाफ एक बड़ी रैली के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ आज यानी 17 अगस्त से लेकर 23 अगस्त तक देशभर में चौपाल लगाएंगे। इसका समापन 28 अगस्त को रामलीला मैदान में महंगाई पर हल्ला बोल रैली के साथ होगा इस रैली को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें- गुलाम नबी ने कांग्रेस को दिया झटका, ठुकराया J&K कैंपेन कमेटी का पद, बताया ये कारण


रैली को राहुल गांधी भी संबोधित करेंगे
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, रामलीला मैदान की रैली को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटियां राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर महंगाई पर हल्ला बोल-चलो दिल्ली कार्यक्रम का आयोजन होगा। कांग्रेस इन जनविरोधी नीतियों पर लोगों में जागरूकता फैलाती रहेगी। इसके साथ मोदी सरकार पर उसकी गलत नीतियों को बदलने के लिए दबाव भी बनाएगी।

महंगाई और बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में बीजेपी नाकाम
जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस ने मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 5 अगस्त को किए गए आंदोलन को प्रधानमंत्री ने हताशा में आकर काला जादू बताने का प्रयास किया। भाजपा सरकार आसमान छूती महंगाई और बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में नाकाम रही। कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ अपनी लड़ाई को आने वाले हफ्तों में और तेज करेगी।