29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुलाम नबी ने कांग्रेस को दिया झटका, ठुकराया JK कैंपेन कमेटी का पद, बताया ये कारण

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने जम्मू कश्मीर कांग्रेस के कैंपेन कमिटी चीफ का पद ठुकरा दिया है। कांग्रेस ने आजाद को कश्मीर में कैंपेन कमिटी समेत कई समितियों का प्रमुख बनाने का एलान किया था। आजाद कांग्रेस के जी 23 समूह के प्रमुख सदस्य हैं। यह समूह पार्टी नेतृत्व का आलोचक रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 17 Aug 2022, 8:03 AM IST

Ghulam Nabi Azad

Ghulam Nabi Azad

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी की प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने यह पद ठुकरा दिया है। जम्मू कश्मीर में संगठन में सुधार के तौर पर गांधी ने आज़ाद के करीबी माने जाने वाले विकार रसूल वानी को यह जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता रमन भल्ला को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पूर्व पीडीपी नेता तारिक हामिद कर्रा को अभियान समिति के उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।

गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस को दिया झटका
नियुक्तियों को सार्वजनिक किए जाने के कुछ घंटे बाद सूत्रों के हवाले से पता लगा है कि गुलाम नबी ने सोनिया गांधी के प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इसके बाद रसूल वानी ने गुलाम अहमद मीर की जगह ली है। जिन्होंने आठ साल तक इस पद पर रहने के बाद जुलाई में इस्तीफा दे दिया था।

ये भी पढ़ें- गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, 6 MLA बीजेपी में हो सकते हैं शामिल


कांग्रेस के जी 23 समूह के सदस्य है आजाद
आपको बता दें कि आजाद कांग्रेस के जी 23 समूह के प्रमुख सदस्य हैं। यह समूह पार्टी नेतृत्व का आलोचक रहा है। इसके साथ ही एक संगठनात्मक बदलाव की मांग करता रहता है। आजाद को राज्यसभा से सेवानिवृत्त होने के बाद दोबारा उच्च सदन में नहीं भेजा गया था। खबरों के अनुसार स्वास्थ्य कारणों की वजह से गुलाम नबी ने प्रचार समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। आजाद का हाल में एक बड़ा ऑपरेशन हुआ है। नेतृत्व को उनको जिम्मेदारी दी जाने के लिए धन्यवाद भी कहा है।

सोनिया ने स्वीकार किया गुलाम का इस्तीफा
कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने एक बयान जारी कर कहा है कि सोनिया ने गुलाम अहमद मीर का प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि उनके स्थान पर अब रसूल वानी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आजाद के करीबी माने जाने वाले वानी प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और बानिहाल से विधायक रह चुके हैं।