29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, 6 MLA बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव होने वाले है। इन चुनावों से पहले कांग्रेस के विधायक एक के बाद एक बीजेपी में शामिल हो रहे है। एक रिपोर्ट के अनुसार सौराष्ट्र के मंत्री हाथ को छोड़कर बीजेपी में जाने के लिए तैयार है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के लिए यह बड़ा झटका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 16 Aug 2022, 1:31 PM IST

bjp

bjp

गुजरात में आगामी होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत अपने चरम पर है। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी प्रदेश में लगातार रेलियां और जनता को लुभाने के लिए नई नई घोषणा कर रहे है। वहीं, गुजरात कांग्रेस का टूटना जारी। छह विधायक कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल होने जा रहे है। हाल ही में गुजरात कांग्रेस के बड़े नेता नरेश रावल और राजू परमार ने भी पार्टी छोड़ने का फैसला किया था। वहीं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के गुजरात प्रभारी अशोक गहलोत आज गुजरात पहुंच रहे हैं।

नकदी की कमी से जूझ रही कांग्रेस को नया झटका
इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में मुख्य विपक्षी दल नकदी की तंगी से जूझ रही कांग्रेस को बड़ी नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। सौराष्ट्र के कम से कम छह विधायक बीजेपी का जा रहे है। गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि इन विधायकों ने चुनाव के लिए वित्तीय सहायता मांगी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस फिलहाल उनकी मांग को पूरा करने की स्थिति में नहीं है और अब वे पार्टी छोड़ने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें- सीएम गहलोत का आज से तीन दिवसीय गुजरात दौरा

ये विधायक छोड़ेंगे हाथ का साथ
सूत्रों मुताबिक भावेश कटारा, चिराग कलगरिया, ललित वसोया, संजय सोलंकी, महेश पटेल और हर्षद रिबादिया भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल से मुलाकात कर चुके हैं। उनके जल्द ही भाजपा में शामिल होने की संभावना है। छह में से चार पाटीदार होने के कारण कांग्रेस काफी हद तक प्रभावित होगी।

कांग्रेस के लिए बड़ा झटका
हार्दिक पटेल के पूर्व करीबी ललित वसोया पाटीदार आंदोलन से सुर्खियों में आए थे। कांग्रेस के सबसे मुखर और आक्रामक विधायकों में से एक थे और सौराष्ट्र में जमीनी स्तर पर समर्थन हासिल करते थे। आपको बता दें कि इससे पहले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने भाजपा का दामन थाम लिया था। उन्होंने गुजरात कांग्रेस के नेताओ पर भी आरोप लगाए थे।