मीनाक्षी शिंदे ने पत्र में कहा कि जिस नेतृत्व का सम्मान बनाए रखने के लिए उन्होंने काम किया, उसी नेतृत्व की छवि खराब होने की वजह उनके कारण बने, यह उन्हें स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि आरोपों के जरिए उनकी निष्ठा और काम का आकलन किया जा रहा है, जिससे उन्हें दुख हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पद छोड़ने का फैसला नाराजगी में नहीं, बल्कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व के सम्मान और पार्टी की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एकनाथ शिंदे उनकी भावनाओं को समझेंगे।