scriptमहात्मा गांधी जयंती पर कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर पदयात्रा निकालेगी | Congress take out national level march on Gandhi Jayanti | Patrika News

महात्मा गांधी जयंती पर कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर पदयात्रा निकालेगी

locationनई दिल्लीPublished: Sep 06, 2019 07:51:07 am

Submitted by:

Navyavesh Navrahi

2 से 9 अक्टूबर तक पदयात्रा निकालेगी कांग्रेस
संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी किया पत्र
सभी कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर शमिल होने को कहा

gandhi_.jpg

School children will write letters to Bapu and use of plastic will be banned in schools

पार्टी कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने के लिए कांग्रेस महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बड़े स्तर पर पदयात्रा निकालेगी। एक सप्ताह तक चलने वाली ये यात्रा गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक चलेगी। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक पत्र जारी किया है। जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें शामिल हों।
Loc के पास पाकिस्तानी सेना की हलचल, 2000 से ज्यादा पाक सैनिक तैनात, भारतीय सेना अलर्ट

कांग्रेस गांधी जयंती पर यह यात्रा राष्ट्रीय स्तर पर निकालेगी। इस दौरान महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। लोगों को गांधी जी के विचारों की प्रासंगिकता के बारे में जागरूक किया जाएगा। पत्र के अनुसार- कांग्रेस ये पदयात्रा अहिंसा, सांप्रदायिक सौहार्द, गरीबों की सहायता, संरचनात्मक कार्य, छुआछूत हटाने जैसे विषयों पर केंद्रित रखेगी।
INX मीडिया केसः पी चिदंबरम को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत, भेजे गए तिहाड़ जेल

इस दौरान पार्टी महिला और दलित सशक्तीकरण जैसे विषयों पर चर्चा करेगी। दरअसल कांग्रेस महात्मा गांधी जयंती एक सप्ताह तक मनाएगी। पदयात्रा के दौरान 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर के बीच ब्लॉक, पीसीसी और जिलास्तर पर वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में लेक्चर, सेमिनार और डिबेट जैसे कार्यक्रम करवाए जाएंगे। इन सबका विषय महात्मा गांधी के विचारों की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक दिशा में उपयोगिता पर केंद्रित रखा जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो