विपक्ष दिल्ली दंगों की चर्चा के बहाने खास तौर पर गृह मंत्री अमित शाह ( Home Minister Amit Shah ) पर हमला बोलेगा। विपक्ष लगातार यह आरोप लगाता रहा है कि दिल्ली की हिंसा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली दिल्ली पुलिस ने अपना काम ईमानदारी से नहीं किया और हिंसा को रोकने में नाकाम रही। दिल्ली दंगों पर चर्चा के दौरान सरकार जहां कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के बयानों को भड़काऊ बताते हुए उन पर हमला बोलेगी, वहीं दिल्ली की सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी ( AAP ) के नेताओं को इसके लिए जवाबदेह बताएगी। गृह मंत्री इस मामले में दिल्ली पुलिस के काम की तारीफ करते हुए विपक्ष के आरोपों को आधारहीन साबित करने की कोशिश करेंगे।