नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा व एनडीए को प्रचंड जीत मिली है, जिसके बाद एक बार फिर से देश की नई राजनीतिक चरित्र के लेकर बहस शुरू हो गई है। लेकिन इन सबके बीच केंद्र की सत्ता में पहले से भी ज्यादा ताकतवर होकर इस चुनाव के बाद सामने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की नीतियों को लेकर अभी से ही विपक्ष दलों ने घेरना शुरू कर दिया है। खासकर कश्मीर मामले पर नरेंद्र मोदी को बैकफुट पर धकेलने की कोशिश की जारी है। नेशनल कॉफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी को भले ही जनादेश कितना भी शक्तिशाली क्यों न मिला हो, वह धारा 370 और 35ए को नहीं हटा सकते हैं। पत्रकारों से यहां बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, 'लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कितने भी ताकतवर क्यों न हो गए हों इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह जम्मू एवं कश्मीर राज्य से धारा 370 और 35ए को नहीं हटा सकते हैं।’