scriptदक्षिण मुंबई से कांग्रेस प्रत्याशी मिलिंद देवड़ा के खिलाफ केस दर्ज, सभा में गलत जानकारी देने का आरोप | FIR registered against Congress candidate Milind Deora under section 1 | Patrika News
राजनीति

दक्षिण मुंबई से कांग्रेस प्रत्याशी मिलिंद देवड़ा के खिलाफ केस दर्ज, सभा में गलत जानकारी देने का आरोप

चुनावी सभा के दौरान बुरे फंसे मिलिंद देवड़ा
शिवसेना ने मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की
2015 के एक मामले में चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान

नई दिल्लीApr 21, 2019 / 01:46 pm

Prashant Jha

Milind deora

दक्षिण मुंबई से कांग्रेस प्रत्याशी मिलिंद देवड़ा के खिलाफ केस दर्ज, चुनाव के बारे में गलत जानकारी देने का आरोप

मुंबई। दक्षिण मुंबई से कांग्रेस प्रत्याशी मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मिलिंद देवड़ा पर चुनाव के बारे में गलत जानकारी देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि मिलिंद देवड़ा अपने संसदीय क्षेत्र में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने चुनाव से संबंधित गलत जानकारी दे डाली। इसके बाद देवड़ा के खिलाफ IPC की धारा 171 के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

ये भी पढ़ें: चुनावी समर में मोदी की ‘ब्रांडिग’ करने वालों पर आयोग का सर्जिकल स्ट्राइक !

 

https://twitter.com/ANI/status/1119799373788004352?ref_src=twsrc%5Etfw

शिवसेना पर एक समुदाय को आहत करने का आरोप

अपने चुनावी भाषण में कांग्रेस प्रत्याशी ने शिवसेना पर एक समुदाय को अपमान करने का आरोप लगाया। मिलिंद देवड़ा ने कहा कि 2015 में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने त्योहार के दौरान मुंबई में एक मंदिर के बाहर मांस पकाया था। जिससे जैन समुदाय की भावनाएं आहत हुईं थीं। अब यहां के लोगों का शिवसेना को सबक सिखाने का समय आ गया है।

ये भी पढ़ें: पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तंज- ‘अगला चुनाव पड़ोसी मुल्क से लड़ना पड़ेगा’

शिकायत पर आयोग ने लिया संज्ञान

शिवसेना ने देवड़ा की इस बयान पर चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार का यह आरोप निराधार और झूठा है। साथ ही धार्मिक और संवेदनशील है। लिहाजा तत्काल कांग्रेस उम्मीदवार पर कार्रवाई हो। जिसके बाद आयोग ने इसे संज्ञान में लिया। गौरतलब है कि 2015 में, बीएमसी ने त्योहार के समय चार दिनों के लिए मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। भाजपा सरकार ने इस बैन को आठ दिनों तक कर दिया। फिलहाल देवड़ा के खिलाफ जांच की जा रही है।

Home / Political / दक्षिण मुंबई से कांग्रेस प्रत्याशी मिलिंद देवड़ा के खिलाफ केस दर्ज, सभा में गलत जानकारी देने का आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो